Friday, September 20, 2024
Homeउद्घाटननेचर सफारी,ग्लास ब्रीज का मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन,राजगीर के पर्यटन में चार...

नेचर सफारी,ग्लास ब्रीज का मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन,राजगीर के पर्यटन में चार चांद

पर्यटन नगरी राजगीर के खूबसूरत वादियों में अब पर्यटक पहले से ज्यादा उत्साहित नज़र आएंगे।प्राकृतिक खूबसूरती से लबरेज राजगीर की हसीन पहाड़ी वादियों में जंगल के बीचोबीच नवनिर्मित नेचर सफारी के साथ आकर्षक स्काई ग्लास ब्रीज भी आम जनता के लिए चालू कर दिया गया है।राजगीर में आने वाले सैलानियों को पर्यटन के लिए बहुत बड़ा आयाम नेचर सफारी के रूप में दिया गया है।नेचर सफारी के विधिवत उदघाटन के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर आने वाले सैलानी अब कई दिनों तक रुककर राजगीर में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं।नेचर सफारी का ग्लास ब्रीज पूरे भारत को अपने ओर खींचेगा। इसी जॉन में बना सस्पेंशन ब्रीज एक पहाड़ को दूसरे पहाड़ से जोड़ेगा जिससे पर्यटक पहाड़ी वादियों में रोमांच का आनंद ले सकेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्यटन उधोग के विस्तार के प्रति संकल्पित है। नेचर सफारी में जिप्लाइनिंग,एडवेंचर पार्क,तितली पार्क,रेसलिंग,ध्यान केंद्र सहित मनोरंजन के अनेक साधनों का लुत्फ अब देशी विदेशी सैलानी ले सकेंगे।

नेचर सफारी,ग्लास ब्रीज का मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन,राजगीर के पर्यटन में चार चांद  नेचर सफारी,ग्लास ब्रीज का मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन,राजगीर के पर्यटन में चार चांद

उन्होंने कहा कि इतना सुंदर बना हुआ नेचर सफारी को सुरक्षित रखने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।पर्यटको के आकर्षण का महत्वपूर्ण केंद्र बनने वाले इस नेचर सफारी के निर्माण में लगभग 20 करोड़ का खर्च आया है।राजगीर के चारो तरफ पहाड़ो से घिरे इस क्षेत्र में राजगीर के अलावे गया जिले के जंगली क्षेत्र को भी सम्मिलित किया गया है। सम्राट जरासन्ध अखाड़ा से राजगीर जेठीयन मार्ग के लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर मार्ग के बीचोबीच भगवान बुद्ध का शिखा मुकुट बनाया गया है।इस मार्ग से ही भगवान बुद्ध राजगीर पधारे थे। नेचर सफारी के अंदर गांवो में दिखने वाली मिट्टी और खपड़ैल के दर्जनों मकान भी बनाये गए हैं ताकि प्रकृति के बीच मे आने वाली सैलानी सबकुछ प्राकृतिक वातावरण को महसूस कर सकें। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ग्लास ब्रिज से उतरने के बाद कहा कि यहां काफी रोमांच महसूस हो रहा है।ब्रीज पर चढ़ते वक्त काफी भयभीत था लेकिन अंतिम स्थान पर पहुंचने के बाद भय खत्म हो गया और रोमांचित महसूस किया।उन्होंने कहा कि ग्लास ब्रिज बिहार के पर्यटन के दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।राजगीर के प्राकृतिक स्वरूप को देखने के लिये यह सुखद अनुभव है। वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बब्लू ने कहा कि राजगीर में पर्यटक काफी संख्या में आते रहे हैं लेकिन अब नेचर सफारी के सौंदर्य को महसूस करने के लिए यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होने वाला है।बिहार टूरिज्म में स्काई ग्लास ब्रीज के जुड़ने से पूरे भारत सहित दुनिया भर के टूरिस्ट राजगीर आएंगे।यह सब माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रयास से ही संभव हो सका है।उदघाटन के क्रम में वन एवं पर्यावरण विभाग के वरीय अधिकारियों के अलावे डीएफओ डॉ नेशा मणि आदि उपस्थित थे।

नेचर सफारी,ग्लास ब्रीज का मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन,राजगीर के पर्यटन में चार चांद  नेचर सफारी,ग्लास ब्रीज का मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन,राजगीर के पर्यटन में चार चांद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments