Saturday, September 21, 2024
Homeचुनावहरनौत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 17 में उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण...

हरनौत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 17 में उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

हरनौत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 17 में वार्ड पार्षद पद के लिए उप चुनाव का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। बता दे की वार्ड संख्या 17 में कुल प्रत्याशियों की संख्या आठ था,वही महिला एवं पुरुष मिलाकर कुल मतों की संख्या 1624 था, प्रखंड विकास पदाधिकारी उज्जवलकांत ने बताया कि उपचुनाव को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र इलाके के गोनावा रोड में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में दो मतदान केंद्र बनाए गए थे, मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जो देर शाम 5 बजे तक चला। मतदान में 60. 75% मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें महिला 60.82 और पुरुष 60.68 प्रतिशत मतदान किया। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती किया गया था। कड़ाके ठंड रहने के बावजूद भी मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया, मतदान केंद्र के बाहर सभी प्रत्याशी अपने अपने वोटरों को अपने पक्ष में वोट देने के लिए तरह-तरह का प्रलोभन दे रहे थे। सभी प्रत्याशि का भाग का फैसला ईवीएम मशीन में कैद हो गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि 24 जनवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments