राज्य में देशी शराब पीने से हुए असामयिक मृत्यु के बाद नालंदा जिले के ग़िरियक प्रखंड में शराबबंदी अभियान को सफल बनाने तथा आम जनता को इस जागरूक करने के लिए प्रखंड के जीविका और आंगनबाड़ी दीदियों ने प्रखंड के अलग अलग पंचायत स्थित महादलीत टोले में अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया हैं। शराब माफियाओं को चेतावनी देते हुए जीविका दीदियों ने आम जनता में जागरुकता फैलाने के लिए रैली निकाली, रंगोली बनायी तथा लघु नाट्य कार्यक्रम भी किया। वही जागरुकता रैली में शामिल लोगों को कभी शराब का सेवन नही करने का शपथ भी दिलाया गया। शराब माफियाओं को चेतावनी देने के लिए जीविका दीदियों ने जनआक्रोश मार्च भी निकालकर लोगों को जागरुक किया। प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने शराब के धंधे में लिप्त तथा उसका सेवन करने वाले लोगों को सुधारने के लिए सड़क पर उतरकर मार्च निकाल रही है।
वही ग़िरियक CDPO चंद्रकांति कुमारी ने लोगों से नशा मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र पर सबसे बड़ा संकट शराब का सेवन करना है। ग़िरियक प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्मल कुमार ने कहा कि शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सरकार के साथ साथ हरएक लोगों का सहयोग जरुरी हैं। लोगों को जागरूक करने के लिये प्रखंड के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, भारत ग्रामसंगठन सचिव तथा अन्य जीविका दीदियों ने पारित प्रस्ताव में कहा कि सरकार कानून बना सकती है, लेकिन जब तक जनता नहीं जागेगी, तब तक कानून का प्रभावशाली ढंग से अनुपालन सुनिश्चित कराना मुमकिन नहीं है। गौरतलब है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर और डीपीएम उमाशंकर भगत के मार्गदर्शन में शराबबंदी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराब से जुड़े ग़रीब परिवारों को सतत जीविकोपार्जन योजना से भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बीपीएम अखिलेश कुमार के निर्देशन में ग़िरियक जीविका कार्यालय द्वारा शराबबंदी हेतु शपथ दिला रही है तथा लोगों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जा रहा है।कार्यक्रम में जीविका एरिया कोऑर्डिनेटर बबिता कुमारी, कम्यूनिटी कोऑर्डिनेटर आरती कुमारी, रेखा देवी, नीतू देवी, पिंकी देवी, मालती देवी, शर्मिला देवी, और आंगनबाड़ी से मिताली कुमारी, खुसबू कुमारी, कांति देवी, आरती कुमारी मौजूद थी