Saturday, September 21, 2024
Homeकिसानकरनाल में किसानों पर लाठीचार्ज करवाने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का...

करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज करवाने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला दहन |

बिहारशरीफ (नालन्दा) – हरियाणा के करनाल में किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज कर खून बहाने वाली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला दहन किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज 29.8.21को नालन्दा जिला के बिहारशरीफ अस्पताल चौराहा पर हरियाणा के करनाल में हुए किसानों के शांतिपूर्ण आन्दोलन पर बर्बर दमन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं मनोहर लाल खट्टर का पुतला दहन किया गया, जिसका नेतृत्व किसान महासभा के जिला सचिव पाल बिहारी लाल ने किया। मार्च में नारा लगा—

करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज करवाने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला दहन |  करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज करवाने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला दहन |
1. किसान विरोधी केंद्र व हरियाणा सरकार मुर्दावाद ।
2.किसान आन्दोलन पर दमन करना बंद करो।
3. काला तीनों कृषि कानून वापस लो,एमएसपी को कानूनी गारंटी करो एवं बिजली बिल 2020वापस लो।
4. सभी गिरफ्तार किसानों को रिहा करो।
5.25सितम्बर को भारत बंद होगा।
मार्च में मकसूदन शर्मा,सुनील कुमार, रामदेव चौधरी, सुभाष शर्मा, नसीरुद्दीन,श्रवण कुमार, उमेश यादव,श्रवण कुमार शर्मा, बृजकिशोर प्रसाद, अवधेश प्रसाद, आदि अनेकों लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments