Thursday, July 3, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

राजगीर।आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा राजगीर में परमात्मा शिव का 86वां जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम शिवध्वज फहराने के उपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी अनुपमा दीदी,पूनम दीदी,नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष कुमार, पूर्व रेलवे प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा,समाजसेवी डॉ अजय कुमार,श्याम किशोर भारती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। नवोदय विद्यालय प्राचार्य आशुतोष कुमार ने कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्था में अंतर्मन को शांति मिलती है।उन्होंने कहा कि वे राजस्थान के माउंट आबू मुख्य संस्था में सात दिवसीय प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।इस संस्था में ईश्वर को ध्यान कर सुख,शांति और सन्तुष्टि की प्राप्ति की जा सकती है। ब्रह्मा कुमारी अनुपमा दीदी ने कहा कि समय बहुत तीव्र गति से आगे जा रहा है। कोई भी श्वास मुनष्य का अंतिम श्वास हो सकता है। यदि यह अमूल्य समय आपने गंवा दिया तो आप को पछताने का मौका भी नहीं मिलेगा। जब दुनिया में चारों ओर घोर अंधियारा छाया होता है तब उसे उजाले की ओर लाने के लिए परमपिता शिव बाबा का अवतरण भारत की पुण्यभूमि पर होता है।

ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजगीर में मनाया गया परमात्मा शिव जन्मोत्सव  ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजगीर में मनाया गया परमात्मा शिव जन्मोत्सव

ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी ने कहा कि शिव बाबा ज्योति बिदू है और परम धाम के निवासी हैं। कोई भी बुराई जो आप को परेशान करती है, उसे आज के दिन छोड़ने का संकल्प करें।समाजसेवी मंतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि मनुष्य जीवन मे इंसानियत के कार्य कर ही पुण्य की प्राप्ति हो सकती है।दीन दुखियों की सेवा और असहाय लोगो को मदद करके मनुष्य जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।कार्यक्रम को समाजसेवी डॉ अजय कुमार,बीके धर्मदेव प्रसाद,प्रोफेसर डॉ शंकर साह,ब्रह्माकुमारी रीना,ब्रह्माकुमारी पूजा,गायत्री कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments