Saturday, September 21, 2024
Homeअभियानकेन्द्र लोहड़ी द्वारा नेत्र निदान धमौली में वायो वृद्ध लोगों को बीच...

केन्द्र लोहड़ी द्वारा नेत्र निदान धमौली में वायो वृद्ध लोगों को बीच बांटी गई कम्बल।

गूंज के सहयोग से मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी द्वारा नेत्र निदान धमौली में वायो वृद्ध लोगों को बीच बांटी गई कम्बल। जनवरी आगमन से पहले कड़ाके ठंड से बचाव के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था गूंज के राज्य प्रमुख शिवजी चतुर्वेदी जी के मार्गदर्शन में गूंज पटना के अरुण उपधया जी के निर्देश पर मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी के सचिव पुरुषोत्तम कुमार के द्वारा महेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में रहूई प्रखंड स्थित नेत्र निदान धमौली में वायो वृद्ध लोगों को बीच कम्बल बांटी गई ।

महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि जनवरी आगमन पर सर्दी का सितम भी बढ़ता जा रहा है सुबह होते घनघोर कोहरा और रात में बढ़ती ठण्ड से आम लोगों के जनजीवन को झकझोर कर रख दिया है बिहार के कई जिलों में समाजिक सरोकार रखने वाले संस्था को सहयोग अंतरराष्ट्रीय संस्था गूंज जरुरतमंद लोगों को जरूरत पुरा करने में मदद करता है इसी क्रम में रहुई प्रखंड स्थित नेत्र निदान धमौली में चालीस बायो वृद्ध महिला पुरुष को ठण्ड से बचने हेतु गूंज के सहयोग से कम्बल वितरण किया गया।

गूंज संस्था का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। लोगों से अपील करता हूं कि आप अपने आसपास के जरुरतमंद लोगों को बीच ठंड से राहत पहुंचाने में मदद करें। मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी के सचिव पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि गूंज संस्था के राज्य प्रमुख शिवजी चतुर्वेदी जी के मार्गदर्शन में इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए गूंज का प्रयास है कि गरीब बेसहारा एवं असहाय लोग ठंड से कांप रहे हैं उसे एक अदद कम्बल देना उनके नया जीवन देने के समान है। गूंज का प्रयास है कि ठण्ड के मौसम में अधिकांश जरुरतमंदो तक सहायता पहुंचाई जा सके।

पुरुषोत्तम कुमार ने लोगों से अपील किया कि नालन्दा जिले में कार्यरत और भी संस्था संगठन इस कार्य में आगे आएं ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर ग़रीब असहाय लोगों को सहारा बनें। डाक्टर गोपाल कृष्ण ने बताया कि गूंज संस्था जनहित में कार्य कर रही है मानव जीवन अस्त व्यस्त ठंड से हो रहा है इस क्रम में जरुरतमंद लोगों को बीच कम्बल देकर ठंड से राहत कार्य किया है मैं गूंज संस्था के पदाधिकारियों के साथ उनसे संबंधित सभी साथियों को सहृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि अपने प्रवाह किए बगैर किसी दूसरे को जरूरत पुरा करने में लगे हुए हैं। ईस अवसर पर शामिल मालती देवी गौतम कुमार पंकज कुमार आलोक कुमार संतोष कुमार जनार्दन भूषण जी के अलावा कई लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments