Saturday, September 21, 2024
Homeकार्यक्रमबिहार शरीफ में नालंदा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत...

बिहार शरीफ में नालंदा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी, नालंदा। आज नवादा लोकसभा प्रभारी सह पेट्रोलियम मंत्रालय( भारत सरकार) के निदेशक सह नवनियुक्त नालंदा जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद का माननीय गृहमंत्री,भारत सरकार अमित शाह का 2.अप्रैल को आयोजित होने वाले जनसभा की तैयारी हेतू बैठक मे शामिल होने नवादा जाने के क्रम में बिहार शरीफ में नालंदा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं पुष्प प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार शरीफ महानगर उत्तरी के अध्यक्ष अमरेश कुमार द्वारा की गई एवं संचालन लोकसभा संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार द्वारा की गई। मौके पर विनोद कुमार एवं नंदकिशोर प्रसाद ने जिलाध्यक्ष के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद ने समस्त कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के लिए एक एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है, समर्पित भाव से कार्य करने वाला कोई भी सामान्य कार्यकर्ता संगठन के उच्च पदों आसीन हो सकता है।

बिहार शरीफ में नालंदा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आग्रह किया और कहा कि हम सभी कार्यकर्तागण एकजुट होकर मिलजुलकर पार्टी को मजबूत करने मे जुट जाएं, पार्टी हमारी मां समान है, हम सबको मिलकर पार्टी के काम को आगे बढाना है सबसे पहले हमसभी को अपने अपने बूथों को को मजबूत बनाने में लग जाना है जो भी कमी रह गई है उसे अतिशीघ्र पूरा कर लें। इसके लिए पार्टी द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करते हुए देशसेवा की भावना से भरकर आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में पार्टी की प्रचंड विजय दिलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री चंद्रकांता सिंहा, जिला महामंत्री राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्यामकिशोर प्रसाद सिंह, जिला मंत्री मनोज कुमार चौधरी, मदन प्रसाद सिंह, डा आशुतोष कुमार, रविशंकर मंडल, तेजस्विता राधा, जिला मीडिया प्रभारी अमित गौरव उर्फ गोपी जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पटेल, अनुग्रह नारायण, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज पाठक, सोनू कुमार हिंदू, नीरज कुमार सिट्टू , नगर महामंत्री रविशंकर कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता, नगर मंत्री अमित शान सिंह, विश्वनाथ कुमार, पर्यावरण जिला संयोजक अनिल पटेल, मुन्ना सिंह, प्रज्ञा भारती, युवा मोर्चा सिलाव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बब्लू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments