Friday, September 20, 2024
Homeउद्घाटनबिहार मॉडल देश के लिए अनुकरणीय मॉडल है :- श्रवण कुमार

बिहार मॉडल देश के लिए अनुकरणीय मॉडल है :- श्रवण कुमार

नालंदा जिला के वेन प्रखंड अंतर्गत एकसारा पंचायत के विभिन्न गांवों में आज दिनांक 26, मार्च 2023 को विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों का उद्घाटन एवं शिलान्यास बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा किया गया।

इस उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं विधान पार्षद रीना यादव उपस्थित रहे। उद्घाटन कि गए योजनाओं में (1)ग्राम एकसारा के पंचायत भवन प्रांगण में षष्ठम वित्त की राशि 9 लाख 7 हजार 329/ रुपए से पी.सी.सी ढलाई एवं पेवर्स ब्लॉक सोलिंग कार्य का उद्घाटन किया गया। (2) ग्राम एकसारा सूर्य मंदिर तालाब में विधायक मद की राशि 6 लाख रुपए से निर्मित सीढ़ी घाट का उद्घाटन किया गया। (3) ग्राम इनायतपुर में श्री अनीश प्रसाद के घर से लालजी प्रसाद के घर तक मुखिया मद की राशि 3 लाख 59 हजार 3 रुपए से निर्मित पेवर्स ब्लॉक सोलिंग कार्य का उद्घाटन किया गया। (4) ग्राम बभनियावां में नागेंद्र प्रसाद के घर से सुनील प्रसाद के घर तक मुखिया मद की राशि 11 लाख 82 हजार 473 रुपए से निर्मित पेवर्स ब्लॉक सोलिंग का उद्घाटन किया गया।

बिहार मॉडल देश के लिए अनुकरणीय मॉडल है :- श्रवण कुमार  बिहार मॉडल देश के लिए अनुकरणीय मॉडल है :- श्रवण कुमार

(5) ग्राम कोसनारा में दिनेश प्रसाद के घर से विकास कुमार के खेत तक मुखिया मद 13 लाख 44 हजार 503₹ से निर्मित पी.सी.सी पथ का उद्घाटन। (6) ग्राम बभनियांवा में मरसुआ पथ से पंचायत भवन तक षष्ठम वित्त/ पंचायत समिति की प्राक्कलित राशि 8 लाख 92 हजार 183 रुपए का पी.सी.सी ढलाई एवं ईट सोलिंग मरम्मति कार्य का शिलान्यास किया गया। (7)ग्राम पंचायत बभनियांवा में पंचायत भवन से मरसूआ पुल तक विधायक मद की राशि से निर्मित होने वाले पी.सी.सी ढलाई एवं ईट सोलिंग मरम्मति कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास का मॉडल देश के लिए अनुकरणीय मॉडल है बिहार मॉडल की चर्चा आज पूरे देश स्तर पर हो रही है।

बिहार निरंतर विकास के क्षेत्र में देश में अव्वल आता रहा है तथा कई योजनाओं का अनुसरण देश एवं कई प्रदेश की सरकारें कर रही हैं। नेता नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सुवे का न्याय के साथ विकास का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। बिहार की सरकार हमेशा शोषित और पिछड़ों वंचित हो के समुचित विकास के लिए कृत संकल्पित है। हमारी सरकार बोलने में कम और काम करने में ज्यादा विश्वास करती है बिहार के लोगों की खिदमत करना हमारे नेता का प्राथमिक लक्ष्य रहा है।

इस अवसर पर पंचायत प्रमुख बेन रंजू देवी मुखिया स्वीटी देवी सोनम सोनाली जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पटेल,विजय कुमार पांडे, विजय कुमार, ओम प्रकाश सिन्हा, संतोष कुमार वरिष्ठ कार्यकर्ता,सत्य प्रकाश पंचायत समिति सदस्य,कारु तांती, मुखिया आंट राजीव रंजन उर्फ बबलू, पैक्स अध्यक्ष जीतू मांझी, पप्पू कुमार, नीरज कुमार, नागमणि प्रसाद,कृष्णनंदन कुमार, श्रवण कुमार, शैलेंद्र कुमार,सुधीर कुमार,भगेरन पाल, मुंद्रिका प्रसाद एवं कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments