भारतीय जनता पार्टी जिला नालंदा की संघात्मक बैठक संपन्न
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी जिला नालंदा के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण संघात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री एवं माननीय विधायक श्री असीम गोयल जी रहे। बैठक में क्षेत्रीय सह प्रभारी श्री नीरज बबलू जी विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही जिला के लोकप्रिय अध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रामसागर सिंह जी, जिला के सभी पदाधिकारी गण तथा मंडल के सभी अध्यक्ष गण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
बैठक की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक एवं पार्टी को वैचारिक मजबूती प्रदान करने वाले स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उनके तेल-चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उनके आदर्शों को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को सफल बनाने हेतु संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता, तथा जनता तक पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि श्री असीम गोयल जी और क्षेत्रीय सह प्रभारी श्री नीरज बबलू जी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता का लक्ष्य घर-घर भाजपा का संदेश पहुँचाना और संगठन को मजबूत करना होना चाहिए।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बिहार में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने तथा भारतीय जनता पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, शैलेंद्र कुमार, अरविंद पटेल, नीरज, साबो देवी, महामंत्री वीरेंद्र गोप, अमरेश कुमार, प्रवीण सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार, अमित शान, सोनू कुमार, सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।