Friday, September 20, 2024
Homeपॉलिटिक्सभारतीय जनता पार्टी बिहार शरीफ महानगर उत्तरी। आज भारतीय जनता पार्टी बिहार...

भारतीय जनता पार्टी बिहार शरीफ महानगर उत्तरी। आज भारतीय जनता पार्टी बिहार शरीफ उत्तरी के वार्ड संख्या

प्रेस विज्ञप्ति। 26/09/2021 भारतीय जनता पार्टी बिहार शरीफ महानगर उत्तरी। आज भारतीय जनता पार्टी बिहार शरीफ उत्तरी के वार्ड संख्या 15, नई सराय मुहल्ले के बूथ संख्या 242 पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात का 81 वां प्रसारण भाजपा महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार के नेतृत्व में सुना गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद श्री राजेन्द्र गुप्ता जी रहे। उन्होंने स्थानीय बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ पी एम मोदी की मन की बात को सुना और कार्यक्रम के बाद सभी को निष्ठापूर्वक पार्टी के लिए काम करने और उसे मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र गुप्ता जी का भव्य स्वागत किया गया। आज मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से फिर एक बार देश को संबोधित करते हुए पी एम मोदी ने कई विषयों पर बात की।

भारतीय जनता पार्टी बिहार शरीफ महानगर उत्तरी। आज भारतीय जनता पार्टी बिहार शरीफ उत्तरी के वार्ड संख्या  भारतीय जनता पार्टी बिहार शरीफ महानगर उत्तरी। आज भारतीय जनता पार्टी बिहार शरीफ उत्तरी के वार्ड संख्या

उन्होंने हमारी संस्कृति में नदियों के महत्व के बारे में बताया। महात्मा गांधी को याद करते हुए पी एम मोदी ने स्वच्छता पर विचार साझा किए। उन्होंने 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर लोगों से खादी के कपड़े खरीदने का आह्वान किया। सियाचिन ग्लेशियर में दिव्यांगजन द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड के बारे में बात की और साथ ही देशभर से कई प्रेरक कहानियों पर प्रकाश डाला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पी एम मोदी ने कहा कि वह आज भी सभी के लिए प्रेरणा हैं।

भारतीय जनता पार्टी बिहार शरीफ महानगर उत्तरी। आज भारतीय जनता पार्टी बिहार शरीफ उत्तरी के वार्ड संख्या  भारतीय जनता पार्टी बिहार शरीफ महानगर उत्तरी। आज भारतीय जनता पार्टी बिहार शरीफ उत्तरी के वार्ड संख्या

इस अवसर पर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर सिंह, जिला महामंत्री राजेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, अमरकांत भारती, कार्यक्रम प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, जिला मंत्री प्रवीला देवी, तेजस्विता राधा, डॉ आशुतोष कुमार, मनोज कुमार चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पटेल, महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार, नगर उपाध्यक्ष तरूण कुमार, राजकुमार प्रसाद, खुश्बू कुमारी, रेणु सिंह,रीना देवी सीमा देवी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज पाठक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इश्तियाक रजा, प्रणव कुमार सिन्हा, शिवम् भारती, राजन कुमार, सत्यम कुमार, कन्हैया कुमार यादव, राजा गुप्ता, टुनटुन कुमार, आई टी सेल संयोजक अरशद करीम, नगर आई टी सेल संयोजक मोनू कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments