Saturday, September 21, 2024
Homeकिसानकिसानों को सरकार की योजनाओं से रूबरू करने के लिए जागरूकता रथ...

किसानों को सरकार की योजनाओं से रूबरू करने के लिए जागरूकता रथ का किया गया

प्रत्येक साल की तरह इस वर्ष भी किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं अधनिक कृषि प्रणाली की जानकारी देने के लिए जिला एवं प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कर्मशाला का आयोजन किया जाना है। इसके लिए बुधवार को उद्यान विभाग द्वारा सुक्ष्म सिंचाई रथ को सभी प्रखंडों के लिए रवाना किया गया। डीएम शशांक शुभंकर ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया तथा कहा कि कृषि के क्षेत्र में नए नए तकनीक का प्रयोग आज के समय में आवश्यक्ता बन गई है। इसके लिए सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन इसे लेने के लिए किसानों को सही जानकारी नहीं मिल पाती है। सिंचाई के बढ़ती समस्याओं को लेकर भी कृषि विशेषज्ञाें द्वारा कई अधुनिक तकनीक को तैयार किया गया है। जिसमें सुक्ष्म सिंचाई योजना काफी महत्वपूर्ण है। इस योजना को कैसे प्राप्त किया जा सकता है और सिंचाई के लिए कैसे प्रयुक्त है, इसकी जानकारी देने के लिए जागरूकता रथ निकाली गई है। इस माैके पर डीएओ संजय कुमार, सहायक निदेशक उद्यान डॉ. अभय कुमार गौरव, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण अनील कुमार, धनंजय कुमार समेत कृषि विभाग के कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

किसानों को सरकार की योजनाओं से रूबरू करने के लिए जागरूकता रथ का किया गया

प्रत्येक प्रखंड में दो-दो दिन चलेगा अभियान डीएओ संजय कुमार ने बताया कि जागरूकता रथ के माध्यम से सभी प्रखंड के किसानों को सरकारी योजनाओं कृषि के आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी दी जाएगी। जागरूकता रथ के माध्यम से प्रत्येक प्रखंड में दो-दो दिन का अभियान चलेगा। इस दौरान वैसे स्थान पर जहां लोगों की ज्यादा भीड़ जमा होती है, वहां नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता वाहन पर लगे एलईडी के माध्यम से किसानों को जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक प्रखंड के तीन-तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments