Friday, July 11, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

राजस्थान के तर्ज पर बिहार में भी लागू हो पुरानी पेंशन। बिहार राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ बिहार प्रदेश के प्रदेश संयोजक अशोक कुमार एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनीष कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत जी के द्वारा पुरानी पेंशन के पुनर्बहाली के घोषणा का स्वागत किया एवं बिहार सरकार के वित्त मंत्री सह उप मुख्यमंत्री बिहार से भी राज्य कर्मचारियों के हित मे पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का माँग किया प्रदेश संयोजक अशोक कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के ऐतिहासिक भूल के सुधार का कार्य का शुभारंभ राजस्थान के मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया है बिहार राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ अशोक गहलोत जी को इस कार्य के लिये साधुवाद करती है पुरानी पेंशन की वापसी भारतीय मजदूर संघ के निरन्तर संघर्ष के परिणाम के बाद आया है राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनीष जी ने कहा कि बिहार सरकार भी राजय कर्मचारियों के लिये अबिलम्ब पुरानी पेंशन योजना को लागू करे अन्यथा बाध्य होकर हम सभी अपने संघर्षो को और तेज करेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments