अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता पान ने राजगीर के चर्चित महिला समाजसेवी एवं नगर परिषद राजगीर के पूर्व मुख्य पार्षद प्रतियाशी अनिता कुमारी गुप्ता को अखिल भारतीय पान महासंघ बिहार प्रदेश के कार्यकारणी समिति में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया है।
बताते चले कि अनिता गुप्ता सामाजिक कार्यो में राजगीर नगर क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों से सक्रिय भूमिका निभाते आ रही हैं साथ ही वर्ष 2015 में नगर पंचायत राजगीर के वार्ड संख्या 15 से अपना भाग्य आजमा चुकी हैं।
उनके द्वारा नशा उन्मूलन कार्यक्रम, नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम, नेहरू युवा केंद्र के द्वारा संचालित कार्यक्रमों, ठण्डा के मौसम में गरीब असहाय लाचार व्यक्तियों के बीच वस्त्र एवं कंबल वितरण करना, असहायो को भोजन कराना सहित दर्जनों कार्य लगातार इनके द्वारा किया जाता रहा रहता है।
इनका जुड़ाव कईं स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संगठनों एवं धार्मिक संगठनों से है।
ज्ञात हो कि अनिता कुमारी गुप्ता राजगीर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं पंचायती राज विभाग के प्रशिक्षक रहे रमेश कुमार पान की पत्नी है।
पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर काफी प्रसंता हुई है कि मुझे अखिल भारतीय पान महासंघ में प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया गया है।
मैं अपने पद का प्रयोग सामुदायिक विकास में करुंगी। जिसका लाभ पान समाज के साथ-साथ अन्य सभी समाज को मिल सके। प्रदेश उपाध्यक्ष के पद मिलने पर उन्हें बधाई देने वालों में नालन्दा जिलाध्यक्ष शशिभूषण तांती, नेकपुर के नरेश तांती, साहेब तांती, रामप्रसाद तांती, बचनदेव प्रसाद, राजगीर के श्याम सुंदर प्रसाद, सुनील कुमार, ललिता देवी, संजू देवी सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें फोन से बधाई दिया है।