Friday, September 20, 2024
Homeएक्शनजानवर और इंसान,फर्स्ट लुक जारी होते ही हो रहे हैं

जानवर और इंसान,फर्स्ट लुक जारी होते ही हो रहे हैं

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में हर साल तरह-तरह की फिल्में बनाई जाती हैं। एक्शन, लव स्टोरी, हॉरर, कॉमेडी आदि। लेकिन एक फ़िल्म बेहद खास विषय पर बनाई गई है। यह बेहद खास फ़िल्म जानवरों के ऊपर बनाई गयी हैं,जिनमें इंसान और जानवर के बीच के प्रेम को दर्शाया गया है। इस प्रकार की फिल्में हर दर्शक वर्ग को पसंद आती है। भारतीय फिल्मो में शुरू से ही पशु प्रेम को दर्शाया गया है।

तेरी मेहरबानियां, जंगली, परिवार आदि कई ऐसी फिल्मे हैं जिनमे जानवर और इंसान के प्रति प्रेम को देखते ही दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं। अब भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में भी ऐसी बेहतरीन फिल्मो का निर्माण किया जा रहा है। प्रयोग करने में माहिर अभिनेता यश कुमार की फ़िल्म जानवर और इंसान का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है और पोस्टर में यश दो कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं। फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर धराधर शेयर किया जा रहा है। यश कुमार की यह फ़िल्म जानवर और इंसान के बीच एक मार्मिक प्रेम को दर्शायेगा। फ़िल्म का निर्माण यश कुमार इंटरनेटमेन्ट द्वारा किया गया है और निर्देशक राज किशोर प्रसाद हैं।

फर्स्ट लुक से ही इस फ़िल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब देखना ये दिलचस्प होगा फ़िल्म कितना कमाल कर पाती है। फ़िल्म के विषय मे यश कहते हैं पारिवारिक फिल्मो के दुसरे दौर की शुरुआत करने का श्रेय लोग मुझे देते हैं तो मैंने सोचा जानवर भी तो हमारे परिवार का हिस्सा होते हैं ।

क्यों न हम उनके जज्बात को भी पर्दे पर दिखाए। ये हर परिवार की कहानी है जिसे देख दर्शको को अपनी परिवार याद आने वाली है और मैं ये दावा करता हूँ मेरी अन्य फिल्मो के तरह इस फ़िल्म को भी बेहतरीन रेटिंग मिलेगी। फ़िल्म का निर्माण जिस भव्यता से किया गया है उसी भव्यता से इसके प्रदर्शन की तैयारी भी जारी है। फ़िल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी,डीओपी जहांगीर शैयद,कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह व पीआरओ सर्वेश कश्यप हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments