Saturday, September 21, 2024
Homeपंचायतसुखाड़ बचाव हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता...

सुखाड़ बचाव हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की गई।

हरदेव भवन सभागार में जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर द्वारा संभावित/सुखाड़ से बचाव हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की गई। रहुई प्रखंड के डिहरा, लोहार्नचक,मथुरापुर,अब्दुलहिचक,कमरपुर तथा बासत सैदी में पंचाने नदी पर तटबंध मरम्मती के कार्यों की जानकारी कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवम जल निस्सरण से ली गई। बताया गया कि हवनपुरा तथा लोहार्ंचक में कार्य चल रहा है। डिहरा में मैटेरियल गिरा हुआ है,कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। मथुरापुर,कमारपुर,दुलचनपुर,अब्दुलहीचक तथा बासत सैदी के प्रस्ताव विभागीय स्वीकृति हेतु भेजा गया है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी को आदेश दिया कि कार्य की प्रगति की जांच करते हुए अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। बिंद प्रखंड के गोविंदपुर,जमसारी तथा बरहोग गांव में तटबंध के रिसाव के कारण बाढ़ की स्थिति आ जाती है। तटबंध मरम्मती की जानकारी कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण से ली गई। अद्यतन जानकारी नहीं रखने के कारण जिला पदाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण पूछा। अस्थावां प्रखंड के जाना गांव में SH 82 A के बाएं जिरायन नदी के तटबंध मरम्मती की जानकारी ली गई।अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सिर्फ मिट्टी गिराया गया है। सरमेरा के काजीचक तथा मलामा पंचायत के बड़ी घरियारी से मालचक में जमींदारी बांध के मरम्मती कार्य अगले 10 दिनों में कार्य पूर्ण हो जाने की जानकारी दी गई।

सुखाड़ बचाव हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की गई।

हिलसा के केसोपुर, कतरीसराय के कटौना से दरवेशपुरा तक,राजगीर के गिरियक से दरियापुर वियर तक,करयपरसुराय के वेरमा,बिंद के सैदपुर,नौरंगा में तटबंध मरम्मती के प्रस्ताव विभागीय स्वीकृति जिला पदाधिकारी के स्तर से भेजने का निदेश दिया गया। स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य शुरू करने का निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने संभावित सुखाड़ से राहत के लिए भी संबंधित पदाधिकारियों से समीक्षा किया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण तथा पंचायती राज विभाग के तहत नल-जल की समीक्षा करते हुए आवश्यक जगहों पर चापाकल गड़वाने के आदेश दिए गए। अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक नए चपाकलों की जरूरतों वाले स्थलों को सूचीबद्ध कर तुरंत गड़वाने के आदेश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने आदेश दिया कि अगले 3 दिनों में कार्य पूर्ण कराएं।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त नालंदा श्री वैभव श्रीवास्तव,नगर आयुक्त,बिहारशरीफ श्री तरंजोत सिंह,अपर समाहर्ता, नालन्दा,श्री नौशाद अहमद सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी,संबंधित प्रखंडों के बी डी ओ,सी ओ तथा कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments