अनुमंडल पत्रकार संघ राजगीर का बैठक आयोजित। कई अहम प्रस्ताव पर हुआ चर्चा। राजगीर में अंतरराष्ट्रीय प्रेस क्लब बनाने की मांग का लिया गया प्रस्ताव।
राजगीर- अनुमंडल पत्रकार संघ राजगीर की बैठक रविवार को एक स्थानीय होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार झा ने की। जबकि मंच संचालन गिरियक पत्रकार विनोद कुमार ने की। बैठक के दौरान सामाजिक सह जन सारोकार से जुड़े मुद्दों के अलावे संघ हितों पर भी परिचर्चा की गई। जिसमें लिए गए अनेक प्रस्ताव पर मुहर भी लगी।
बैठक के शुरुआत में समाज में व्याप्त कुरीतियों पर अंकुश लगाने तथा सामाजिक कल्याण से जुड़े समाधान पर चर्चा की गई। जबकि पत्रकारिता को प्रखर और निष्पक्ष भूमिका के साथ खबर संकलन में पारदर्शिता बरतने, पर्यावरण संरक्षण उद्देश्य से लबरेज गतिविधियों को बढ़ावा देने इत्यादि विषयों पर विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया। इस क्रम में संघ द्वारा अनेक प्रस्ताव लिए गए। जिसमें पिछले कई वर्षों से संघ द्वारा राजगीर में एक अदद प्रेस क्लब भवन स्थापना की लंबित मांग पर जोर दिया गया। प्रेस क्लब स्थापना को लेकर बिहार के सीएम व नालन्दा डीएम को मांग पत्र सौंपकर, संघ के इस प्रस्ताव से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। वहीं प्रेस क्लब स्थापना को शीघ्र अमली जामा पहनाने के लिए, संघ के शिष्टमंडल द्वारा सीएम से भेंट करने पर भी गहन समीक्षा की गई। इस दौरान संघ के सदस्यों के प्रति पारदर्शिता बरकरार रखने को लेकर अनुमंडल पत्रकार संघ राजगीर ने सदस्यों के लिए जिला पत्रकार संघ नालन्दा से पीवीसी मैटेरियल से लैस हाई टेक आईडी कार्ड (पहचान सह परिचय पत्र) निर्गत करने, पत्रकार राहत कोष की स्थापना करने, संघ के गतिविधियों को विधिवत प्रक्रिया में उपयोगी लैटर हेड प्रकाशन तथा संघ कोष की स्थापना तथा संघ कोष के लिए संघ के अध्यक्ष-सचिव-कोषाध्यक्ष के नाम से संयुक्त खाता बैंक में खुलवाने इत्यादि प्रस्ताव पर संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई। बैठक का समापन संघ के मुख्य संरक्षक चंद्रमणि पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित पर किया।
बैठक के दौरान जिलासंयोजक चन्द्रमणी पाण्डे, अनुमंडल अध्यक्ष प्रमोद चन्द्र झा, सचिव अनुप कुमार दांगी ,वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार,अनील उपाध्याय, दयानंद प्रसाद सिंह,वसंत सिंह ,रामनारायण सिंह,निसार अंसारी,मनोज कुमार, सत्येन्द्र कुमार, सहित अनुमंडल पत्रकार संघ के अन्य पत्रकार उपस्थित थे।