Monday, May 12, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

इंडिया गठबंधन समर्थित माले उम्मीदवार डॉ. संदीप सौरभ के चुनाव प्रचार में महिलाओं का जत्था आगे!

एमएलसी शशि यादव,हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की आइसा नेता दिव्या, पटना आइसा नेता मनीषा यादव, ऐपवा नेत्री सावित्री गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं की टीम कर रही गांव- गांव में सभा एवम् जन संपर्क! इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो हर घर की महिला प्रधान को सालाना एक लाख रुपए मिलेंगे। जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ता एवम् रसोइया कर्मी को उचित मासिक मानदेय के लिए संघर्ष तेज होगा!- शशि यादव. इंडिया गठबंधन समर्थित माले उम्मीदवार डॉ. संदीप सौरभ के चुनाव प्रचार में महिलाओं का जत्था भी आगे है। आज नवनिर्वाचित भाकपा माले एमएलसी शशि यादव, हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की आइसा नेता दिव्या, पटना आइसा नेता मनीषा यादव, ऐपवा नेत्री सावित्री गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं की टीम राजगीर के महुअल्ला, पिलखी, नोन्ही , चंद्रशेखर नगर और कंचनपुरी, सिलाब एवम् बेन प्रखण्ड के दवाई विगाह समेत विभिन्न गांवों में सभा एवम् जनसंपर्क किया। इंडिया गठबंधन की तरफ से बेन प्रखण्ड के दवाई विगाहा गांव में महिला पंचायत का अयोजन हुआ। महिला पंचायत को संबोधित करते हुए एमएलसी शशि यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो हर घर की महिला प्रधान को सालाना एक लाख रुपए मिलेंगे। जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ता एवम् रसोइया कर्मी को उचित मासिक मानदेय के लिए संघर्ष तेज होगा! उन्होंने महिलाओं के मान – सम्मान के लिए इंडिया गठबंधन उम्मीदवार डॉ संदीप सौरभ को जिताने की अपील की।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments