Thursday, July 3, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के कच्ची तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के मामा ने बताया कि 15 वर्षीय पप्पू खान खाना खाने के लिए अपने ननिहाल जा रहा था। इसी दौरान कच्चा तालाब के पास से जब वह गुजर रहा था तभी उसका पैर फिसल गया। जिससे वह कच्ची तालाब के गहरे पानी में चला गया।

हालांकि आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन पानी इतना गहरा था किशोर के शव का पता नहीं चल सका। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भीड़ मौके पर जुट गई। फिलहाल स्थानीय गोताखोरों की मदद से 15 वर्षीय किशोर के शव को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments