Saturday, September 21, 2024
Homeबैठकनिवर्तमान उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार का सम्मान सह विदाई कार्यक्रम...

निवर्तमान उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार का सम्मान सह विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज दिनांक 04/09/2021को हरदेव भवन में निवर्तमान उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार का सम्मान सह विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कई बी डी ओ,सी ओ तथा कार्यक्रम पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे तथा उप विकास आयुक्त के साथ किए गए कार्यों को सबसे साझा किए। निदेशक,डी आर डी ए ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में पाए उपलब्धियों को सबके सामने रखा। अपर समाहर्ता नालंदा श्री नौशाद आलम ने बताया कि वे और उप विकास आयुक्त दोनों एक ही दिन नालंदा में योगदान दिए थे।उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व में वे दोनों ने मिलकर कई कठिन चुनौतियों का सामना बड़े आसानी से किया।उन्होंने कहा कि उप विकास आयुक्त में बहुत सशक्त प्रबंधकीय क्षमता है जिसका फायदा जिला को मिलता रहा। निवर्तमान उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार का सम्मान सह विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक नालंदा श्री हरि प्रसाथ एस ने कहा कि ट्रांसफर तो एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जिसका अनुपालन हम सभी करते रहते हैं लेकिन उप विकास आयुक्त के द्वारा की गई कार्यों को जिला हमेशा याद रखेगा।उन्होंने उनके बेहतर भविष्य की कामना भी की। निवर्तमान उप विकास आयुक्त ने कहा कि उन्हें जिला पदाधिकारी महोदय का नेतृत्व और सलाह हमेशा मिलता रहा तथा जिला पदाधिकारी हमेशा अपने सभी सबोर्डिनेट पर पूरा विश्वास करते आए हैं जिसके फलस्वरूप जिला नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है।उन्होंने सभी कर्मियों तथा पदाधिकारियों से जिला पदाधिकारी में श्रद्धा रखने पर बल दिया।उन्होंने सभी को यह भी कहा कि “जितना प्राप्त है उतना पर्याप्त है”के सिद्धांत पर काम करें।निवर्तमान उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार का सम्मान सह विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि चाहे आपदा हो या कोरोना के विरुद्ध जंग उप विकास आयुक्त ने हमेशा बखूबी साथ दिया।
विभागीय समीक्षा की सारी चीजें वे खुद तैयार कर लेते थे। सभी कर्मी/पदाधिकारी के साथ एक अच्छा समन्वय बनाकर चलते हुए उन्होंने कार्य करने की एक बेहतरीन माहौल तैयार करने में काफी मदद की।जिला पदाधिकारी ने बताया कि ये न केवल एक अच्छे पदाधिकारी बल्कि एक अच्छा बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं।उन्होंने उनके नए उत्तरदायित्व के लिए शुभकामना भी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments