Monday, July 28, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

पूर्व मध्य रेल के सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय राजगीर के पास रास्ता विवाद होने के बाद सहायक मंडल कार्यालय के उत्तर दिशा में रास्ता तैयार कर दिया गया है। विदित हो कि बीते सप्ताह सहायक मंडल अभियंता कार्यालय और रनिंग रूम के बीच मे रेलवे द्वारा चहारदीवारी की जा रही थी। चहारदीवारी निर्माण के साथ ही स्थानीय लोगो और रेलवे के अभियंता के बीच वाद विवाद बढ़ गया था। स्थानीय प्रतिनिधियों के द्वारा इस समस्या के संदर्भ में नालन्दा के सांसद कौशलेंद्र कुमार को फोन कर सूचित किया गया था

सांसद के हस्तक्षेप के बाद राजगीर में रेलवे ने दिया आमलोगों को रास्ता  सांसद के हस्तक्षेप के बाद राजगीर में रेलवे ने दिया आमलोगों को रास्ता

जिसके उपरांत नालन्दा सांसद राजगीर रेलवे सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के पास विवादित रास्ते पर स्थल निरीक्षण भी किये थे और रेलवे के अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किया गया था। सहायक मंडल अभियंता बीके सिन्हा ने बताया कि कार्यालय और रनिंग रूम के बीच के खाली स्थान पर स्टोर रूम बनाया जा रहा है,जिसके लिए ज़रूरी है कि रेलवे अपनी सम्पति को सुरक्षित करे लेकिन स्थानीय लोग के सुविधा और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मंडल कार्यालय के उत्तर दिशा में रास्ता को जेसीबी से समतल कर आवागमन हेतु तैयार कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments