राजगीर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार पावाडीह गांव के सातो यादव के घर की मंगलवार की दोपहर कुर्की जप्ती की गई। राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बीते वर्ष फरवरी में पावाडीह गांव के सातो यादव उर्फ बहिरा ने धामर गांव की रहने वाली महादलित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। महिला जब रात्रि में शौच के लिए जा रही थी तो पावाडीह गांव के सातो यादव ने अकेलेपन का फायदा उठा जबर्दस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
पीड़िता द्वारा इस बाबत राजगीर थाना में दुष्कर्म सहित एससी एसटी के तहत केस किया था। मामले में फरार दुष्कर्म के आरोपी के घर न्यायालय के आदेश पर राजगीर थाना पुलिस ने कुर्की जप्ती की।फरार दुष्कर्मी के घर के लाखों की सामग्री को थाना पुलिस ने जप्त कर राजगीर थाना ले आयी है।कुर्की में एस आई जितेंद्र कुमार, विभा कुमारी सहित अन्य पुलिसबल उपस्थित थे।