Saturday, July 26, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

 राज्य सरकार के खजाने पर आपदा पीड़ित परिवारों का है पहला हक: मंत्री श्रवण कुमार।

राज्य सरकार के खजाने पर आपदा पीड़ित परिवारों का है पहला हक

बिहार शरीफ प्रखंड के ग्राम पंचायत राज्य डुमरावां के डुमरावां गांव में सड़क दुघर्टना में मृतक महर्षि वर्मा के आश्रित चिन्ता देवी एवं मृतक श्रवण कुमार के आश्रित अर्चना देवी को राज्य सरकार के द्वारा प्रदत्त सहायता राशि का चेक क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के खजाने पर आपका पीड़ित परिवारों का पहला हक बनता है। आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद सरकार के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी धैर्य और हिम्मत से काम लेने की बात कही।भगवान से दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।राज सरकार के द्वारा प्रदत्त सहायता राशि का चेक प्रदान कर बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही घर के मुखिया की मृत्यु हो जाने के पश्चात उनके बच्चों के भरन पोषण एवं पढ़ाई लिखाई हेतु प्रति माह ₹5000 की राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद राज सरकार के द्वारा दिया जा रहा है। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा कहा करते हैं राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों का है। मृतक आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें। इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद राजू यादव प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव जदयू नेता त्रिनयन कुमार सचिन पटेल प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा ललन कुशवाहा मनोज यादव टुन्नी कुशवाहा ननकू महतो संजीत पटेल इंदू चौहान धर्मेन्द्र यादव दिनेश साव संजीत पटेल उपेन्द्र दिलवाला मनोज कुमार वर्मा संजय कुमार मुन्ना महतो शिवालक प्र नंदकिशोर प्र पिन्टू कुमार कालिया कु अरूण कुमार प्रशांत कुमार सोनू कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments