बिहार शरीफ के चोराबगीचा इलाके के एक निजी सभागार में नालंदा विकास मोर्चा के बैनर तले एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने शिरकत की। पूर्व प्रत्याशी छोटे मुखिया ने एक बार फिर से बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के खिलाफ में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस बैठक में बिहार शरीफ पंचायत अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में बिहार शरीफ प्रखंड के सभी बूथ,वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन के युवा साथियों को विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत करना है। 2025 के विधानसभा चुनाव में नालंदा विकास मोर्चा का एक अपना अहम भूमिका होगा। नालंदा विकास मोर्चा के बैनर तले कौशलेंद्र कुमार छोटे मुखिया को नालंदा विधानसभा से चुनाव लड़ने का संकल्प लिया गया।
HomeSample Page
Sample Page Title
0
0
RELATED ARTICLES
- Advertisment -