Saturday, July 5, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव का जनसंपर्क अभियान, जनता से लिया आशीर्वाद

पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव का जनसंपर्क अभियान

हिलसा के पूर्व विधायक और राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने परवलपुर प्रखंड के अलावां पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और पार्टी की नीतियों पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव द्वारा की गई घोषणाओं, जैसे “माई बहिन मान योजना” से महिलाओं में काफी उत्साह है। साथ ही, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और वृद्धा पेंशन योजना की जानकारी सुनकर भी ग्रामीणों में खुशी देखी गई। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों ने “2025 राजनीति की धुरी है, हिलसा के लिए शक्ति सिंह यादव जरूरी है” जैसे नारे लगाए।

ग्रामीणों ने शिकायत की कि मोटेशन और इंदिरा आवास योजना के सर्वे में लोगों से 5000 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब शक्ति सिंह यादव विधायक थे, तब ऐसी समस्याएं नहीं थीं, लेकिन अब भ्रष्टाचार चरम पर है। ग्रामीणों ने आग्रह किया कि वे फिर से विधायक बनें और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। ग्रामीणों का आरोप था कि ब्लॉक हो या थाना, बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है, जिससे आम जनता बेहद परेशान है।

शक्ति सिंह यादव ने बिहार, खासकर नालंदा जिले की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गरीबों और महिलाओं के लिए प्रशासनिक व्यवस्था बेहद खराब हो गई है और भ्रष्टाचारियों का बोलबाला बढ़ गया है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे जनता की आवाज़ को बुलंद करेंगे और उनके हक की लड़ाई लड़ेंगे।

युवा जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि हिलसा विधानसभा के परवलपुर प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2020 में बेईमानी से हराने की कोशिश की गई थी, लेकिन जनता का भरोसा शक्ति सिंह यादव पर आज भी बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि जनता उन्हें 2025 में भारी मतों से विजयी बनाएगी।

हिलसा प्रखंड अध्यक्ष नवल यादव ने कहा कि जब शक्ति सिंह यादव विधायक थे, तब गरीबों की सुनवाई होती थी, लेकिन अब हालात बदतर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज जो विधायक हैं, उन्होंने जनता की समस्याओं की ओर ध्यान ही नहीं दिया, जबकि शक्ति सिंह यादव चुनाव हारने के बावजूद लगातार जनता के बीच बने रहे। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार वे इतनी बड़ी जीत दिलाएंगे कि किसी को बेईमानी का मौका न मिले।

इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, रामानंद प्रसाद, नवल यादव, अरविंद प्रसाद, सरोज ठाकुर, अमित कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments