Saturday, September 21, 2024
Homeअंतरराष्ट्रीय योग दिवसनालंदा मंडल डाक विभाग ने मनाया ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’।

नालंदा मंडल डाक विभाग ने मनाया ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’।

नालंदा मंडल डाक विभाग ने मनाया ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’।

डाक विभाग द्वारा विभिन्न मंडलों और डाकघरों में उत्साहपूर्वक मनाया गया। बिहारशरीफ प्रधान डाकघर परिसर में डाक अधीक्षक नालंदा श्री कुंदन कुमार ने इसका शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने डाक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को नियमित योगाभ्यास करने और इसे अपनी नियमित जीवन शैली में जोड़ने पर जोर दिया।
श्री कुमार ने कहा कि योग वस्तुत: अनुशासित जीवन जीने का विज्ञान है। ‘योग: कर्मसु कौशलम्’ के माध्यम से भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य और विलक्षण धरोहर को वैश्विक स्तर पर अपनाया गया है। आज के भौतिकवादी युग में योग न केवल निरोग रहने का साधन है, बल्कि मानवता के संरक्षण का प्रबल अवलंबन भी है। यह हमारे जीवन से जुड़े भौतिक, मानसिक, भावनात्मक, आत्मिक और आध्यात्मिक सभी पहलुओं पर काम करता है।इस योग दिवस को खास बनाने एवं योग के महत्त्व को समझाने के लिए डाक विभाग द्वारा एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमे जिले के सभी डाक कर्मी सम्मलित हुए।
पोस्टमास्टर बिहारशरीफ श्री अमलेश कुमार ने कहा कि, योग न सिर्फ हमें नकारात्मकता से दूर रखता है अपितु हमारे मनोमस्तिष्क में अच्छे विचारों का निर्माण भी करता है। श्री कुमार कहा कि, योग को अपनाकर हम सभी स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बन सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments