Saturday, September 21, 2024
HomeUncategorizedकतरी सराय के प्रिन्स पटेल मलेशिया में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

कतरी सराय के प्रिन्स पटेल मलेशिया में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

25-28 जनवरी को मलेशिया की राजधानी कुअलालम्पुर में आयोजित होने वाले डिप्लोमैट सम्मेलन में भारत देश से प्रतिनिधित्व करने कतरी सराय प्रखण्ड के नालंदा से प्रिंस पटेल जा रहें हैं।विश्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दुनिया भर से युवाओं को यहाँ आमंत्रित किया गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस डिप्लोमैट सम्मेलन में प्रिंस पटेल संयुक्त राष्ट्र के द्वारा घोषित सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल 10 के तहत “विकसित देशों मे शरणार्थी बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए भारत की राजनायिक प्रतिबद्धता” विषय पर अपना विचार प्रस्तुत करेंगे। मलेशिया में उनको विभिन्न देशों के युवाओं से वैश्विक परिदृश्य में चल रहे मुद्दों एवं विषयों के बारे में चर्चा करने का भी मौका मिलेगा।

कतरी सराय के प्रिन्स पटेल मलेशिया में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

भारत के जी 20 की अध्यक्षता के बाद वैश्विक पटल पर नई पहचान बनने से अब सभी देश भारत के विचारों को सुनना चाहते हैं। ऐसे में ज्ञान की धरती नालंदा से संबंध रखने वाले प्रिंस की भागीदारी को ले कर जिले के सभी बुद्धिजीवियों में गौरव का भाव है। कतरीसराय के गौरैया बिगहा के रहने वाले सुबोध प्रसाद के पुत्र प्रिंस नालंदा कॉलेज से राजनीति विज्ञान मे स्नातकोत्तर तक की पढाई की है। पढ़ाई के अलावे एक छात्र नेता के रूप में छात्र हितों के मुद्दों को ले कर वे लगातार मुखर रहे हैं। हाल ही में वो मुख्यमंत्री के जनता दरबार में चुनाव के दौरान नालंदा कॉलेज के पठन-पाठन बाधित होने की समस्या को ले कर आवाज़ उठाई थी। सम्मेलन में भाग लेने की जानकारी मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए राजनीति विज्ञान के अध्यक्ष डॉ बिनीत लाल ने कहा कि प्रिंस मलेशिया में नालंदा की आवाज़ बुलंद करेंगे इसके लिए मैं उनको शुभकामना देता हूँ। प्राचार्य डॉ रामकृष्ण परमहंस, शिक्षक संघ के सचिव डॉ रत्नेश अमन सहित शिक्षकों में डॉ उपेन मंडल, डॉ भावना, डॉ श्रवण, डॉ प्रीति ने प्रिंस को बधाई एवं शुभकामना दी है। जिले के सभी लोग प्रिंस की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments