Saturday, September 21, 2024
Homeकार्यक्रमनारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास होने पर महिलाओं ने मनाया...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास होने पर महिलाओं ने मनाया जश्न।

राजगीर :-लोक सभा में महिला आरक्षण बील नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हो जाने से महिलाओं ने जश्न मनाया एवं खुशियां इजहार की हैं। आज शनिवार को नगर विक्रय समिति राजगीर के महिला सदस्यों सहित अन्य महिलाओं ने एक बैठक आयोजित कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास होने पर खुशियों का इजहार की हैं और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाई।
मौके पर अखिल भारतीय पान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सह नगर परिषद राजगीर के पूर्व सभापति प्रतियाशी अनिता कुमारी गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के वर्षो संघर्ष के बाद केन्द्र की सरकार ने यह हिम्मत दिखाई और नारियों के सम्मान में आरक्षण बिल को संसद में पास करा संविधान में जोड़ दिया। जो महिलाओं का बहुप्रतीक्षित सपना पुरा हुआ है और अधिकार मिला है। अब हर महिलाएं चाहे किसी भी जाति, धर्म, सम्प्रदाय की होगी संसद में, विधान सभा में राज्यसभा मे और विधान परिषद में प्रतिनिधित्व करेगीं। महिलाएं अब तक अपने बल बुते चुनाव में जीत हासिल कर लोक सभा और विधानसभा में पहुंचतीं है । लेकिन अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम बील पास हो जाने से एक सुनिश्चित हो गया है कि हम महिलाओं के लिए 33 फिसदी सीट आरक्षित हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इस बिल को पास करने में योगदान करने वाले सभी राजनीतिक दलों को उपस्थित सभी महिलाओं ने बधाई दी। इस अवसर पर रेखा देवी, राघो देवी, बेबी देवी, निर्मला देवी, चिन्ता देवी,पूजा कुमारी,बेवी कुमारी,आशा देवी,सुनिता कुमारी,रेणु देवी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments