Saturday, September 21, 2024
Homeकिसानअंबा पंचायत के किसानों के लिए बडी राहत की खबर

अंबा पंचायत के किसानों के लिए बडी राहत की खबर

रहुई प्रखंड के अंबा पंचायत के किसानों के लिए बडी राहत की खबर है।गौरतलब है रहूई प्रखंड या तो बाढ़ या फिर सुखाड़ की मार झेलता है।पिछले दो वर्षो की बात करे तो रहुईं प्रखंड समेत पूरा नालंदा जिला सुखाड़ की मार झेल चुका है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के दौरान अंबा पंचायत की मुखिया सुशीला देवी के द्वारा अपने पंचायत के किसानों की समस्या को लेकर ऑटोमेटिक शटर लगाने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की थी। जिसको लेकर अंबा पंचायत की मुखिया सुशीला देवी के द्वारा सीएम नीतीश कुमार को एक ज्ञापन भी दिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर पहल करते हुए जल संसाधन विभाग के द्वारा 2 करोड़ 188000 की लागत से अंबा पंचायत के पंचाने नदी पर बने छिलका पर ऑटोमेटिक शटर का निर्माण कार्य किया जायेगा।

अंबा पंचायत के किसानों के लिए बडी राहत की खबर  अंबा पंचायत के किसानों के लिए बडी राहत की खबर

जिसको लेकर स्वीकृति भी मिल चुकी है और इसके निर्माण को लेकर निविदा भी हो चुका है। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि अविनाश मुखिया ने बताया कि 8 करोड़ की लागत से पंचाने नदी पर छिलका का निर्माण किया गया था लेकिन सटर नहीं होने के कारण किसान खेतो की पटवन में इसका सही तरह से उपयोग नहीं कर पा रहे थे लेकिन इस छिलका पर ऑटोमेटिक शटर लग जाने के बाद रहुई प्रखंड के 10 गांव लाभान्वित होंगे और उन्हें बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति में खेतों की सिंचाई करने में काफी फायदा होगा। ऑटोमेटिक शटर का निर्माण हो जाने से छिलका पर का पानी ओवरफ्लो होने के कारण सटर अपने आप खुल जाएगा जिससे किसानों के खेतो तक छिलका का पानी आसानी से पटवन के उपलब्ध होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments