नाबार्ड हाट मेला राजगीर में झण्डोउतोलन करते जिला विकास प्रबंधक अमृत बरणबाल।। राजगीर मलमास मेला में नाबार्ड हाट मेला का आयोजन लोक स्वराज्य संघ परवलपुर द्वारा किया गया है। जिसमें 77बां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अमृत बरणबाल जी के द्वारा झण्डोउतोलन किया गया। उपस्थित लोगों को देश के वीर सपूतों को याद करते नमस्कार किया।राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला। ईस मेले में सभी स्टोल पर आये उद्यमी भाई बहनों को स्वतन्त्रता सेनानी को याद करते हुए कहा कि राजगीर मलमास मेला में नाबार्ड हाट मेला का पहली बार लोक स्वराज्य संघ परवलपुर द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके साथ आपसी प्रेम भाईचारा कायम करने में लगे सभी बिहार राज्य से आए उद्यमी भाई बहन जो अपने स्वेच्छा से ईस नाबार्ड हाट मेला में ग्रामीण सामग्री का प्रदर्शनी सह बिक्री करने हेतु बजार लगाया गया है जो अपने रोजमर्रा ज़िन्दगी में उपयोग होने वाले समान लेकर आया है अपने समाज को संदेश देने का कार्य किया है। ईस नाबार्ड हाट बाजार के सभी स्टोल पर आये सहयोगियों को उत्साहित करते हुए कहा कि आप सबको राजगीर मलमास मेला में नाबार्ड द्वारा निर्धारित समय पर उचित व्यवस्था कि गई है और प्रदर्शनी सह बिक्री कर अपने जीवको उपार्जन हेतु कार्य करने में मदद मिलेगी। आज आप लोगों के साथ अपने जीवन का पहला दिन है कि स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय एकता के लिए राजगीर मलमास मेला में नाबार्ड हाट बाजार के प्रांगण में झण्डोउतोलन किया।ईस मौके पर लोक स्वराज्य संघ के सचिव सच्दिदानंद सिंह ने कहा कि हम एक दूसरे को सहयोग से ही सुन्दर समाज का कल्पना कर सकते हैं आप सबों का सहयोग हमारा उत्साह है। ग्राम नियोजन केन्द्र बस्ती के सचिव बिनोद कुमार पाण्डेय ने लोगों को उत्साहित करते हुए अपने देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को याद कर अपने जीवन में उतारें यही सच्ची देशभक्ति है। रामानन्द सिंह संस्था के पदाधिकारी ने बताया कि हमारे देश का शान तिरंगा है ईसी के खातिर हमारे पूर्वजों ने अपनी जान गंवा चुके हैं इसके शान स्वाभिमान के लिए सदैव तत्पर हैं और रहेंगे। मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी के सचिव पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि अपनी माटी अपना देश के सुरक्षा करना हम सभी का क्रम ही नहीं वल्कि धर्म है आज हम सब मिलकर आने वाले पीढ़ी को अपने पुर्वजों द्वारा किए गए कार्य को बताएं यही सच्ची देशभक्ति है। ईस स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित दिलीप कुमार पुनम कुमारी बिक्की कुमार संजय यादव सौम्या सुमन मालती मिश्रा सरोज ठाकुर अन्नपुर्णा देवी अनिल सिंह मनोज सिंह के आलवे सैंकड़ों लोग स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल थे।
मेला राजगीर में झण्डोउतोलन करते जिला विकास प्रबंधक अमृत बरणबाल।।
0
0
RELATED ARTICLES
- Advertisment -