Saturday, September 21, 2024
Homeकार्यक्रमराजगीर नगर परिषद के मुख्य पार्षद उम्मीदवार घर-घर दे रही है दस्तक।

राजगीर नगर परिषद के मुख्य पार्षद उम्मीदवार घर-घर दे रही है दस्तक।

राजगीर:- अनिता कुमारी नगर परिषद राजगीर के मुख्य पार्षद पद के उम्मीदवार घर-घर पहुंच कर मतदाताओं को जागरूक कर रही है एवं अपने लिए वोट मांग रहे हैं । बताते चलें कि अनिता कुमारी नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच के अध्यक्ष, राजगीर व्यवसायिक संघ के पूर्व सचिव एवं पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के प्रशिक्षक राजगीर के चर्चित समाजसेवी बिहार सरकार, केंद्र सरकार एवं दर्जनों स्वयं सेवी संस्थाओं से कई अवार्ड प्राप्त करने वाले रमेश कुमार पान की पत्नी है।

बतादे कि अनिता कुमारी समाजशास्त्र विषय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर राजगीर के सामाजिक कार्यों से लगभग दो दसको से जुड़े रही है, राजगीर में सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में इनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रहती हैं। उनकी पहचान अन्य उम्मीदवारों से उन्हें अलग इसलिए करती हैं कि वह रियल में राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

वोट मांगने के दौरान भी वह सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए मतदाताओं को जागरूक कर रही है की इस वर्ष नगर परिषद 2023 के चुनाव में प्रत्येक व्यक्ति 3 वोट देंगे पीले रंग का बॉक्स में अध्यक्ष का वोट पड़ेगा, नीले रंग के बॉक्स में उपाध्यक्ष का वोट पड़ेगा एवं उजले रंग का बॉक्स में वार्ड पार्षद का वोट पड़ेगा। इससे साफ जाहिर होती है कि नगर परिषद क्षेत्र में उनको आगे का काम करने का मन एवं तरीका बहुत ही सुंदर है। हजारों लोगों का उनको अपार समर्थन मिल रहा है। आज उनका चुनावी दौरा छबीलापुर रोड राजगीर के मेन रोड में रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments