Friday, September 20, 2024
Homeकार्यक्रमनाई संघ ट्रेड यूनियन नगर पंचायत पावापुरी में चुनाव संपन्न

नाई संघ ट्रेड यूनियन नगर पंचायत पावापुरी में चुनाव संपन्न

पावापुरी : अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) नगर पंचायत पावापुरी का संघीय चुनाव दिन गुरुवार को जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता मे किया गया।

नगर पंचायत के सभी नाई संघ के सदस्यों ने आम चुनाव में नगर पंचायत पावापुरी का अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से दुसरी बार यमुना ठाकुर को चयनित किया।

मौके पर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा की सभी प्रखंडों का चुनाव निश्चित समय पर किया जायगा और आज नगर पंचायत पावापुरी का चुनाव कराया गया है। उन्होंने बतायाकि नगर निगम, नगर परिषद स्मार्ट सिटी के तहत हमारे सलून, फुटपाथी दुकानदारों, के सामने जो जीविकोपार्जन का संकट आया है, उसके लिए माननीय मुख्यमंत्री बिहार, माननीय मेयर बिहार शरीफ, माननीय जिलाधिकारी महोदय को आवेदन द्वारा अवगत कराया गया है।

आगे हमारे लोगों का जीविकोपार्जन का साधन जो था उजड़ गया है, उन्हें अवश्य ही रेलवे स्टेशन पर, बस स्टैंड और ओवर ब्रिज के नीचे कम व उचित दरों पर दुकान आवंटित कराई जाएगी। उन्होंने कहा- केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से जो भी लाभ दिया जा रहा है उसे तत्परता से लेना है।

नाई संघ ट्रेड यूनियन नगर पंचायत पावापुरी में चुनाव संपन्न

सैलून में जो भी काम करने वाले कर्मी हैं उन्हें राशनकार्ड बनवा कर सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता स्वरूप राशन लेना है। वर्तमान समय में नाई समाज को एक जुट होने की जरुरत है तभी हम सब को हक और अधिकार मिलेगा। जिससे नाई संघ के सदस्यों को होने वाली समस्याओं से एकजुट होकर लड़ा जा सके और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया जा सके।

साथ ही नगर पंचायत पावापुरी नाई संघ के विस्तार को लेकर नई कार्यकारिणी के गठन का कार्य भी किया। जिसमें सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष- सुधीर शर्मा ( शिक्षक) श्याम कुमार ठाकुर को सचिव, , छोटे लाल शर्मा संरक्षक व -डॉ० आर के ठाकुर को कोषाध्यक्ष पद पर चयनित किया गया। चयनित किए गए सभी पदाधिकारियों को फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पदाधिकारियों ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का वह पूरा प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर जिला महासचिव परमिंदर शर्मा जिला कोषाध्यक् बबलू ठाकुर जिला सम्मानित सदस्य रंजीत कुमार जिला सूचना मंत्री राजेश कुमार ठाकुर मेगी नगमा पंचायत अध्यक्ष ठाकुर, मनोज कुमार शर्मा राजेश कुमार मिंटू शर्मा मुकेश मुरारी शर्मा सुधीर शर्मा छोटे लाल शर्मा केशव शर्मा प्रभु ठाकुर राजेश शर्मा कमलेश शर्मा राजेश शर्मा सरवन कुमार पप्पू शर्मा ,सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments