Saturday, July 5, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

श्रवण कुमार नालंदा जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर श्रवण कुमार ने कहा कि गांधी जी के बताए मार्ग पर चलकर ही मानव जाति का कल्याण हो सकता है।महात्मा गांधी सदैव सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते थे।

उन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए सत्य और अहिंसा को अपनाया और जीत हासिल की। ‘अहिंसा परमो धर्म:’ का उनका संदेश पुरी दुनिया में मशहूर है। भारत ही नहीं विदेशों तक लोग किसी आंदोलन या प्रदर्शन के लिए अंहिसा के मार्ग को अपनाते हैं। उन्होंने जो गांव के विकास का सपना देखा उसे देश के लोकप्रिय नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने साकार करने का काम किया है हमारी सरकार ने सात निश्चय योजना के माध्यम से गांव को स्मार्ट बनाने का काम किया है।

न्याय के साथ विकास और सुशासन का मॉडल देश से लेकर प्रदेशों के लिए अनुकरणीय बना है। कुछ ऐसी पार्टी है जो एक गांधी जी की पूजा करती है दूसरी तरफ उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की भी पूजा करती है उनके इस प्रकार की दोहरी चरित्र को देश की जनता बखुबी देख रही है समझ रही है। देश की आजादी में जिनका कोई योगदान नहीं वह आजकल राष्ट्रवाद का प्रमाण पत्र बांट रहे हैं ।महात्मा गांधी धर्म परायण व्यक्ति थे और नैतिक मूल्यों पर दृढ़ थे। उन पर श्रीमद्भागवत गीता का काफी प्रभाव था और इसका वे नियमित पाठ करते थे।

उनके विचारों में अहिंसा का लक्ष्य सत्य है इसलिए सत्य के लिए प्रयास जिसे वे सत्याग्रह कहते थे, अपने श्रेष्ठ आदर्शों में से एक मानते थे. उनका कहना था कि अहिंसा सत्य के लिए होती है और प्रेम से भरपूर होती है. बिना प्रेम के अहिंसा हो ही नहीं सकती. प्रेम अहिंसा की प्रेरक शक्ति के रूप में काम करती है. उनका मानना था कि अहिंसा के जरिए दुनिया मे बड़े से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

इस अवसर पर बिहार शरीफ जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डा धनंजय कु देव उपाध्यक्ष मो अरशद भगीरथ चंद्रवंशी रंजीत कुमार महमूद बख्खो अरविंद कुमार अमजद सिद्दीकी राजेश गुप्ता सन्नी पटेल इमरान रिजवी आकाश काजल पप्पू रोहेला राजेंद्र प्रसाद जगलाल चौधरी संजय कुशवाहा अब्दुल हक पवन शर्मा आदित्य कुमार अंकित कुमार पप्पू बनौलिया राज मेहरा मो मिराज कुमार मंगलम आलोक कुशवाहा राजेंद्र प्रसाद पिंटू कुमार सतीश पटेल मुन्ना पासवान अरूण वर्माप्रणव दिवाकर बब्लू सिंह सौरभ प्रकाश।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments