Saturday, September 21, 2024
Homeकार्यक्रमगुरु नानक देव जी का 554 वां प्रकाशोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ...

गुरु नानक देव जी का 554 वां प्रकाशोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

राजगीर में गुरु नानक देव जी का 554 वां प्रकाशोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव के समापन के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरु नानक शीतलकुंड पहुंच कर नवनिर्मित गुरुद्वारा एवं गुरुद्वारा की नई भवन एवं यात्री निवास का उद्घाटन किया। बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका एवं बिहार में अमन चैन एवं तरक्की की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरु नानक देव जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी राजगीर में बहुत दिन तक यहां रहे। राजगीर में सभी कुंडों से गर्म पानी निकलता था गुरु नानक जी की कृपा से यहां शीतल कुंड निकलने लगा। उन्होंने कहा कि राजगीर सभी धर्मों की स्थली रही है। उन्होंने कहा कि राजगीर में पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बिहार गरीब राज्य होते हुए भी यहां के इंतजाम काफी बेहतर होते है। उन्होंने कहा कि राजगीर के पर्यटन स्थलों एवं यहां के निवासियों के लिए जल्द ही गंगा जल की आपूर्ति इस माह कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments