Sunday, July 27, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

पटना: स्थानीय बैंक रोड स्थित ग्लोब हाउस में भारतीय मजदूर संघ, बिहार प्रदेश की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक में संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण्मय पंडया उपस्थित थे।
कार्यसमिति में विशेष रूप से अप्रैल, 2023 में पटना में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता पर चर्चा की गयी।
बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश के अध्यक्ष राजेश कुमार लाल ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री संजय कुमार सिन्हा ने किया।
बैठक में पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गणेश मिश्रा के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष बलिराम पांडेय, राकेश चौधरी, प्रमोद राम, प्रदेश मंत्री अशोक कुमार, विनोद सिंह, राम बाबू सिंह, मुरारी प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सहित विभिन्न जिलों के जिला मंत्री व जिलाध्यक्ष एवं उद्योगों के प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments