Friday, September 20, 2024
Homeउद्घाटनचेहरे को आकर्षक बनाने में हेयर स्टाईल की अहम भूमिका, जावेद हवीवब...

चेहरे को आकर्षक बनाने में हेयर स्टाईल की अहम भूमिका, जावेद हवीवब ने कहा बाल जवां तो दिल भी जवां

बिहारशरीफ – हेयर स्टाईल के प्रति जागरूक करने के उद्येश्य से खोला गया द जाबेद हवीव सैलून आज यूवाओं के लिए आर्कषण का केन्द्र बना गया है। जहां लोगों को हेयर स्टाईल के साथ-साथ केमिकल व कलर की भी बेहतरीन जानकारी दी जा रही है। एतवारी बाजार मोड़ स्थित द जावेद हवीव सैलून में गुरूवार को प्रमोशन के लिए मशहूर हेयर स्टाईलिस्ट जावेद हवीव पहुंचे। जावेद हवीव आने की सूचना पाकर सैलून में यूवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी लोग एक झलक पाने की चाह में घंटों इंतजार करते रहे। सबसे पहले घुम-घुम कर सैलून की व्यवस्था को देखा और खुद बाल भी कटिंग की। साथ ही बाल को सुरक्षित रखने के लिए तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि चेहरे को आकर्षित करने में हेयर स्टाईल की बहुत बड़ी भूमिका होता है। अगर हेयर स्टाईल आपका अच्छा है तो लुक भी अच्छा दिखेगा। उन्होंने कहा कि शहर बड़ा या छोटा नहीं होता है बल्की सोच अच्छी होनी चाहिए। बाल सभी के होते हैं लेकिन उनका स्टाईल बेहतर होना चाहिए। जबेद हबीव आज एक ब्रांड है तो अपनी सोच के बदौलत है। यह सैलून नहीं बल्की विज्ञान है। जहां बालों को सुरक्षित रखते हुए स्टाईलिस्ट बनाया जाता है। जावेद हवीव की पूरे देश में 923 शाखाएं है जहां करीब 10 हजार लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। यहां जो भी कारीगर है वे पूरी तरह प्रशिक्षण प्राप्त है। संचालक विवेक भारती ने कहा कि जाबेद हबीव सैलून ब्रांड है, इसका मतलब मंहगा नहीं है। शहर को देखते हुए ही दर भी तय किया गया है। यहां बाल व चेहरे को सुरक्षित रखते हुए काम किया जाता है। सस्ते दर के चक्कर में लोग क्वाईलिटि को भूल जाते हैं। इस कारण आए दिन सैलून में सेविंग कराने के बाद दाने का आना जैसी शिकायतें आ जाती है। लेकिन जावेद हवीव में इस तरह की कोई परेशानी नहीं आती है। यहां पुरूष व महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। दुलहन सजाने के लिए भी स्पेशल कारीगर को बुलाया गया है। गुरूवार को जावेद हवीव सैलून द्वारा हेयर फैशन सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में सैंकड़ो यूवा व यूवतियों ने हिस्सा लिया। इस मौके जावेद हवीव ने कहा कि युवाओं में बालों को लेकर काफी क्रेज हो गया है। जब बाल जवां तो आपका दिल जवां हो जाएगा। उन्होनें कहा कि आज लोगों में बाल टुटने की बहुत बड़ी समस्या है। भाग दौड़ की जिंदगी में लोग अपनी बालों की ओर ध्यान नहीं देते है, जिसके कारण उनके बाल काफी बेजान हो जाते हैं, तेल और शैंपू लगाने के प्रति लोगों में कई प्रकार कीअवधारनाएं हैं। लेकिन गलत है। जिस प्रकार प्रति दिन ब्रश करते हैं उसी प्रकार शैंपू और तेल भी प्रति दिन लगाना चाहिए लेकिन उसके तरीके अलग हैं। शैंपू इस्तेमाल करने के पहले तेल जरूर लगाएं। जिससे बाल काफी मुलायम और स्वस्थ्य रहते हैं। सैलून में बालों के अलावा त्वचा और मेकअप का भी कार्य काफी महत्वपूर्ण है। सेमिनार के दौरान स्वयं भी बाल भी काटे। और अपने सैलून में प्रयोग होने वाले एक-एक उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर मैनेजर श्वेता, आशुतोष, अरिवंद कुमार, परवीन, धर्मेंद्र, दीपक, कृति, रेणू व रौशन आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments