Saturday, September 21, 2024
Homeकॉलेजआज़ादी के 75 वर्ष के अवसर पर 75 मीटर तिरंगा मार्च का...

आज़ादी के 75 वर्ष के अवसर पर 75 मीटर तिरंगा मार्च का आयोजन

नालंदा कॉलेज के विशाल तिरंगा मार्च में शामिल हुए हजारों लोग

आजादी का अमृत महोत्सव को नालंदा कॉलेज विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शानदार तरीके से मना रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को एक विशाल तिरंगा मार्च का आयोजन नालंदा कॉलेज से श्रम कल्याण मैदान तक किया गया। भारत माता की जय, वंदे मातरम्, हर घर तिरंगा लहराना है, क्षेत्रवाद, जातिवाद मिटाना है… हर घर तिरंगा लहराना है जैसे नारों से शहर गूंज उठा। इस तिरंगा यात्रा का आकर्षण 75 मीटर यानी 250 फीट का लंबा तिरंगा था जिसे आज़ादी का अमृत महोत्सव को समर्पित करने हेतु विशेष रूप से बनाया गया था। इस विशाल तिरंगे के नीचे मार्च में शामिल सभी लोग तिरंगामय हो गए।

इस बारे में बताते हुए एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बिनीत लाल ने कहा की शहर के हृदय स्थली से निकलने वाली इस मार्च का उद्देश्य यह था की शहर के आम लोग भी आजादी का अमृत महोत्सव की ऐतिहासिकता एवं महत्व को समझें एवं स्वतंत्रता सेनानियों के दिये हुए बलिदान से प्रेरणा लें। उन्होंने बताया की नालंदा कॉलेज के द्वारा आयोजित इस तिरंगा मार्च में विजन वर्ल्ड स्कूल एवं रिजल्ट ओरिजिन के बच्चे भी सम्मिलित होकर आजादी का अमृत महोत्सव को पूरे जोश में मनाया।

आगामी कार्यक्रम के बारे में बताते हुए डॉ लाले ने कहा की 14 अगस्त को तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली जायेगी एवं 15 अगस्त को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सायं काल में भारत माता आरती के साथ दीप प्रज्जवलन किया जायेगा। प्राचार्य डॉ राम कृष्ण परमहंस ने इस विशाल तिरंगा यात्रा की सफलता पर उत्साहित होते हुए बोले की कालांतर में कितने ही वीरों की आहुति के बाद यह स्वतंत्रता मिली है इसलिए इसे संजोना हम सभी का कर्तव्य है और इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में देश प्रेम और बलवती होती है।

रोटरी क्लब ऑफ बिहार शरीफ के तरफ से मार्च मे शामिल लोगों को पुष्प वर्षा, निम्बू पानी एवं चॉकलेट देकर अभिनंदन किया गया। विशाल तिरंगा यात्रा में नालंदा कॉलेज के शिक्षक डॉ रतनेश अमन, डॉ शशांक शेखर झा, संजय कुमार, सरवर अली, संगीता कुमारी, पिंकी कुमारी, इशिता विजन वर्ल्ड स्कूल के रवि कुमार, सोनू कुमार, रिजल्ट ओरिजिन के अमर कुमार ने शिरकत करके सभी का उत्साहवर्धन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments