Friday, September 20, 2024
Homeकार्यक्रममंडल का आम सभा नालन्दा मोड़ स्थित सभागार में संपन्न हुआ

मंडल का आम सभा नालन्दा मोड़ स्थित सभागार में संपन्न हुआ

आज दिनांक 7अगस्त 2022दिन रविवार को भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ नालन्दा मंडल का आम सभा नालन्दा मोड़ स्थित सभागार में संपन्न हुआ जिसकी विधिवत शुरुआत भारत माता के तैल चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया कार्यक्रम के शुरुआत में भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ बिहार परिमंडल के नव निर्वाचित मंडलीय सचिव धर्मेंद्र कुमार एवम् परिमंडल के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष कौशलेंद्र पांडे जी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

भारतीय डाक कर्मचारी संघ के मंडल सचिव अनिल कुमार सिन्हा ने कहां की आज नालन्दा मंडल के अधीन कार्य करने वाले कार्यकर्ता दुनिया के सबसे बड़े श्रमिक संगठन से संबध संगठन का परिमंडलीय सचिव के दायित्व के पहली बार चुना गया है को हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है लेकिन हम सभी पर जिम्मेवारियों के बोक्ष भी बढ़ जाता है आज हम सभी को अपने निज लाभ हानि को भूल कर आम ग्रामीण डाकियों के हितों के रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का समय आ गया है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री अशोक कुमार ने कहा की आगामी 17नंबर 2022को केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी नीति,निजीकरण,एवम निगमीकरण के खिलाफ पूरे देश से लगभग 5लाख कार्यकर्ताओं के द्वारा रामलीला मैदान से जंतर मंतर तक प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है अपने समस्या के समाधान एवम अपने भविष्य के रक्षा करने के लिए दिल्ली चलने का आह्वान किया

कार्यक्रम में इनलोग के अलावे बीएमएस के जिला मंत्री सुधीर पटेल, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर प्रसाद, जिला संगठन मंत्री बलराम सिंह, विद्या भूषण प्रसाद,परशुराम वर्मा, मनोज कुमार, राजीव कुमार अर्जुन शर्मा जितेंद्र कुमार रवि रंजन कुमार सहित कुल 89डाक कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित थे कार्यक्रम का समापन मंडलीय अध्यक्ष विकाश कुमार जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments