Saturday, September 21, 2024
Homeअभियानउदंतपुरी में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह जी के आज स्वर्गवास होने परआयोजन...

उदंतपुरी में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह जी के आज स्वर्गवास होने परआयोजन किया गया।

लोकशक्ति विकास पार्टी के स्थानीय कार्यालय उदंतपुरी बिहार शरीफ परिसर में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह जी के आज स्वर्गवास होने पर शोक सभा का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर लोकशक्ति विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जीतेंद्र कुमार सिंह ने कहा की नरेंद्र बाबू किसानों मजदूरों और सभी वर्गों के जुझारू नेता थे। ये 1974 में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के निर्वाचित महासचिव थे। जिन्होंने जेपी आंदोलन में सबसे अहम भूमिका निभाई थी। ये 1985 में चकाई विधानसभा के सर्वप्रथम विधायक निर्वाचित हुए और बाद में जमुई विधानसभा से भी निर्वाचित हुए थे।बाद में विधानपार्षद हुए। बिहार सरकार में कई विभागों में स्वास्थ्य,कृषि आदि के मंत्री के रूप में सफल कार्य किये। इनके पुत्र श्री सुमित कुमार सिंह अभी भी बिहार सरकार में मंत्री हैं। इनके पिता स्व.कृष्ण सिंह 1962 में झाझा से विधायक चुने गए थे। और वे 1967 में मंत्री भी बने। जबकि 1977 में जमुई लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। स्वर्गीय नरेंद्र सिंह की दो अन्य पुत्र अजय प्रताप सिंह एवं स्वर्गीय अभय प्रताप सिंह विधायक और विधान पार्षद रहे हैं। यह पिछले कई दिनों से विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त थे।वे हॉस्पिटल में चिकित्सीय निगरानी में थे। उनके नहीं रहने से बिहार को खासकर किसानों और मजदूरों को अपूरणीय क्षति हुई है। लोकशक्ति विकास पार्टी के सभी उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर इनकी आत्मा की शांति के लिए एवं परिवार के सदस्यों के सहनशक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर अमित सिंह,सूर्य देव चंद्रपाल, संजय पांडे, बबीता देवी, विनय सिंह, अंगद सिंह,अधिवक्ता संतोष सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, निरंजन सिंह, मनोज पांडे आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments