Thursday, July 3, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

संयुक्त किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता एंव फुटपाथ बिक़ेता संघ के जिलाध्यक्ष रामदेव चौधरी वे ब्यान जारी कर कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत, युद्धवीर सिंह व संयुक्त किसान मोर्चा के कुछ अन्य नेताओं पर ‘मोदी, मोदी’ के नारों के साथ भाजपा गुंडों द्वारा किए गए फासीवादी हमले की निंदा की है। यह केवल व्यक्तियों पर हमला नहीं है बल्कि भारत में लोकतंत्र की आकांक्षाओं पर राक्षसी हमला है; यह केवल किसान नेताओं पर हमला नहीं है बल्कि उत्पीड़ित किसान समुदाय के संघर्ष की आवाज पर हमला है। यह उन लोगों की स्वतंत्र सोच पर एक फासीवादी हमला है जो सरकार के सामने नहीं झुकते और सरकार-विरोधी और जन-समर्थक सोच को प्राथमिकता देते हैं। यह विरोध के अधिकार पर हमला है। देश की मेहनतकश जनता, शोषित जनता, छोटे और गरीब किसानों का जीवन कारपोरेट समर्थक कंपनियों और केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की जनविरोधी नीतियों के कारण असहनीय हो गया है। महंगाई, गरीबी और भुखमरी से जीवन दयनीय हो गया है। इस समय, जब लोग समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं, सरकारें फासीवादी हमलों से लोगों में भय की मनोवृति पैदा कर रही हैं। समय आ गया है कि सभी वर्ग के मेहनतकश लोगों को जाति, पंथ और धर्म के बंधनों को पार करते हुए शक्तिशाली आंदोलनों को संगठित करना चाहिए। सरकार से इस मुद्दे पर तुरंत व्यापक जांच करने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments