पेंशनरों को जीवन प्रमाणीकरण प्रमाणपत्र को पावापुरी में लगा विशेष कैंप, 50 लोगों का करवाया गया जीवन प्रमाणीकरण गिरियक प्रखंड अंर्तगत नगर पंचायत पावापुरी के पुरी गांव में मंगलवार को वृद्ध, विधवा, दिव्यांग पेंशनरों के जीवन प्रमाणीकरण को लेकर विशेष कैंप लगाया गया। कैंप में नगर पंचायत पावापुरी के 50 पेंशनरों का जीवन प्रमाणीकरण किया गया साथ ही मृत 25 लोगों का नाम सूची से हटाया गया। जांच आदि का कार्य प्रखंड के डेटा ऑपरेटर एक्जीक्यूटिव आशीष भारद्वाज ने की। सामाजिक सुरक्षा पेंशन समेत अन्य वृद्धा पेंशनरों को पेंशन का लाभ लेने को लेकर जीवन प्रमाण पत्र देना आवश्यक है। सभी लोगों को योजना का लाभ मिले को लेकर मंगलवार को विशेष कैंप लगाया गया।
इस मौके पर प्रखंड कर्मी आशीष भारद्वाज की देखरेख में क्षेत्र के 50 पेंशनरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर जिवित होने का प्रमाण दिया। जांच में मृत पाये गये 25 पेंशनरों का नाम सूची से हटाया गया। गिरियक बीडीओ निर्मल कुमार जी ने बताया की प्रखंड कार्यालय की और से 100% जीवित पेंशनधारी के जीवन प्रमाणीकरण के लिय अलग अलग गांव में ऐसा कैंप का आयोजन किया जा रहा है, उन्होने प्रखंड के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी अपील किया है की वो अपने गांव में जीवन प्रमाणीकरण के लिए लोगों को जागरूक करें, सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार का इस कैंप के आयोजन में बडा योगदान रहा उन्होंने सभी लोगों को आज के कैंप की जानकारी दी। और बताया कि सभी लोगों को पेंशन का लाभ मिले इसी उद्देश्य से कैंप लगाया गया। इस कैंप को सफल बनाने में पूरी ग्राम के आशीष सिंह, अभय सिंह, अरविंद सिंह, विकाश कुमार, निक्की कुमार का महतवपूर्ण योगदान रहा.