Saturday, September 21, 2024
Homeपॉलिटिक्सगरीब असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया।

गरीब असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया।

बिहार शरीफ नगर जिला छात्र जदयू सह जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ नालंदा के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार ने जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बेहतर स्वास्थ्य के लिए गरीब असहाय लोगों के बीच रात्रि में घूम-घूम कर कम्बल वितरण किया। राजेश कुमार ने बताया कि विगत् तीन दिन पूर्व हम सभी के लोकप्रिय नेता जनता दल यूनाईटेड के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गये थे। इसी को देखते हुए दिनांक 07-01-2022 को रात्रि में गरीब असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया और उन सभी से राजेश कुमार ने आग्रह किया कि आप सभी ईश्वर से प्रार्थना करें कि हमारे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए।

गरीब असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया।  गरीब असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया।

इस मौके पर राजेश कुमार ने गरीब असहाय लोगों के बीच बिहार के माननीय मुख्यमंत्री विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया और उन लोगों ने भी माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। अंत में राजेश कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम आज सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए किया गया और पुनः मिशन ठंड के तहत 12 जनवरी 2022 को स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन गरीब असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया जायेगा। राजेश कुमार ने कहा कि पिछले साल भी हमलोगों ने बिहार शरीफ नगर जिला छात्र जदयू के द्वारा सैकड़ों गरीब असहाय लोगों के बीच मिशन ठंड के तहत कम्बल वितरण किया था। इस कम्बल वितरण कार्यक्रम में छात्र नेता जदयू मनीष कुमार चौधरी, प्रशांत कुमार, गौरव कुमार, अभिषेक कुमार, गौरव कुमार की अहम भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments