Saturday, September 21, 2024

नाई संघ अपने बीमार कोषाध्यक्ष जगदीश शर्मा से मिला
बिहारशरीफ 29 दिसंबर 2021 : बुधवार की प्रातः काल अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) नालंदा के कोषाध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा अभी बीमार चल रहे हैं। श्री जगदीश शर्मा स्वच्छ व्यक्तित्व के धनी, मृदुभाषी एवं नाई समाज में अपनी बेहतरीन छवि बनाने वाले नाई समाज के आदर्श हैं। 

ये 20 वर्ष की उम्र से ही सामाजिक कार्य से जुड़े हुये हैं। और नाई समाज के उत्थान के लिए नाई संघ से जुड़कर सामाजिक और खासकर नाई समाज के बेहतरी के लिए बेहतर कार्य किया। अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल किस कदर रखते हैं, उसका उदाहरण देखने को मिला 90 वर्षीय बीमार कोषाध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा से मिलने उनके घर सोहसराय जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा, संयोजक समाजसेवी राकेश बिहारी शर्मा, सचिव जनार्दन ठाकुर, सुचना मंत्री राजेश कुमार ठाकुर, मंटु शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा, बबलु शर्मा सहित सभी अपने सहयोगियों के साथ कोषाध्यक्ष जगदीश शर्मा से मुलाकात की और उनके हाल-चाल के बारे में जाना, और भगवान से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments