Saturday, September 21, 2024
Homeपॉलिटिक्सजदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का राजगीर में जोरदार स्वागत

जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का राजगीर में जोरदार स्वागत

जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शनिवार की शाम राजगीर पहुँचे।राजगीर पहुंचने के साथ ही जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। शनिवार की शाम में ही लेनिननगर न्यू कॉलोनी में जदयू नेता व व्यवसायी पप्पू चौधरी के आवास पर पूरा काफिला पहुँजा जहां जदयू नेता द्वारा पुष्गुच्छ देकर नेताओ का स्वागत किया गया।व्यवसायी पप्पू चौधरी के आवास पर ही सभी नेताओं का रात्रि भोज हुआ।रात्रि भोज के बाद संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा राजगीर कुंड स्न्नान करने पहुँचे जहाँ पंडा कमिटी से जुड़े लोगो ने अभिनन्दन किया। रविवार की सुबह सभी नेताओं द्वारा नेचर सफारी और ग्लास ब्रिज के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया गया।तदुपरांत पण्डितपुर में वीरेंद्र दांगी जी के निवास पर सुबह का नाश्ता हुआ। पण्डितपुर के लोगो के अभिवादन के बाद संसदीय बोर्ड अध्यक्ष ब्लॉक मोड़ के पास समाजसेवी स्व अयोध्या प्रसाद के मृत्योपरांत उनके आवास पर परिजनों से भेंट किये और संतावना दिए।

जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का राजगीर में जोरदार स्वागत  जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का राजगीर में जोरदार स्वागत

अंत मे जदयू प्रखण्ड कार्यालय के पास संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवँ नालन्दा सांसद कौशलेंद्र कुमार को सामूहिक अभिनन्दन जदयू कार्यकर्ताओ की ओर से किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू अध्यक्ष जयराम सिंह कर रहे थे।कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि राजगीर के चहुमुखी विकास को देखकर वे काफी अचंभित है। बिहार के मुख्यमंत्री ने विकास को तेज रफ्तार दी है।उनके विकास कार्यो की गाथा यहां की वादियां भी कहती है।सभी कार्यकर्ता विकास की किरण को गांव घर मे पहुँचाने में सहयोग करें।स्वागत के दौरान इस्लामपुर पूर्व विधायक चंद्रसेन, जदयू जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर,जदयू नेता मुन्ना कुमार,वीरेंद्र दांगी, मनोज कुमार,सेवानिवृत्त शिक्षक मन्नू सर,देवेंद्र कुशवाहा,भूषण प्रसाद,राकेश कुमार,चंदन कुशवाहा,पप्पू चौधरी, संजीव कुमार,पंचायत समिति सदस्य पिंटू राम,संतोष कुमार, अनिल पासवान,आशुतोष कुमार,गौतम कुमार,सुधीर चन्द्रवँशी, मुन्ना मल्लिक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments