Friday, September 20, 2024
Homeपुण्यतिथिस्व अयोध्या प्रसाद के परिजनों से मिले जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेन्द्र...

स्व अयोध्या प्रसाद के परिजनों से मिले जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा एवँ नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवँ नालन्दा सांसद कौशलेंद्र कुमार द्वारा रविवार को ब्लॉक मोड़ के पास समाजसेवी दिवंगत स्व अयोध्या प्रसाद के घर जाकर उनके चित्र पर श्रधांजलि अर्पित किये। विदित हो कि कुछ माह पूर्व समाजसेवी स्व अयोध्या प्रसाद का निधन कोरोना काल मे असमय हो गया था।

स्व अयोध्या प्रसाद के परिजनों से मिले जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा एवँ नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार

दो दिवसीय दौरे पर राजगीर पधारे जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने स्व अयोध्या प्रसाद के परिजनों से मिलकर परिवार को हिम्मत ढाढ़स बंधाये। श्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि स्व अयोध्या प्रसाद जैसे सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता का असमय स्वर्ग सिधार जाना सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए अपूर्णीय क्षति है।उन्होंने समाज के सभी वर्गों के विकास एवं जनसेवा के लिए अनेकानेक कार्य किये हैं।

स्व अयोध्या प्रसाद के परिजनों से मिले जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा एवँ नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि स्व अयोध्या प्रसाद विचारवान व्यक्ति थे।सामाजिक कार्यो और दिन दुखियों की सेवा के लिए वे हमेशा ततपर रहते थे।उनके असमय निधन से सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए काफी दुःखद क्षण प्रतीत हुआ है। जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवँ सांसद कौशलेंद्र कुमार की उपस्थिति से स्व अयोध्या प्रसाद की पत्नी सरोज देवी काफी भावुक होकर रोने लगी तब दोनों नेताओं ने हिम्मत देते हुए कहा कि आप अपने आप को अकेले न समझे। दिवंगत आत्मा के आशीर्वाद से आप सामाजिक कार्य करते रहें तभी उनकी आत्मा को शांति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments