Friday, September 20, 2024
Homeआरती9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं सत्संग का आयोजन भव्य कलश शोभा यात्रा

9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं सत्संग का आयोजन भव्य कलश शोभा यात्रा

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वाधान में दिनांक 27 जनवरी से 30 जनवरी 2024 तक परम पूज्य गुरुदेव वेदभूर्वी तपोनिस्त पंडित श्री राम शर्मा आचार्य एवं स्नेह शलीला परम वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा के सुक्ष्म संरक्षण में पटेल नगर डीएम आवास के पीछे में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं सत्संग का आयोजन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों कलश धारी माताएं सिर पर कलश रखकर मंगल गीत हम गायत्री मां के बेटे,तुम्हे जगाने आए है गाते हुए गायत्री माता परम पूज्य गुरु देव और माता जी के जय कार लगाते हुए यज्ञ स्थल पटेल नगर से प्रारंभ होकर बड़ी पहाड़ी ,रेड क्रोस , भैंसा सुर नाला रोड गायत्री शक्तिपीठ, शिव पुरी तलाई पर होते हुए पटेल नगर यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलशधारी माताओं एवं बहनें को पहुंचते ही सभी का आरती मंगल गाकर स्वागत किया गया। कलश शोभा यात्रा का शुभ आरंभ शांति कुंज प्रतिनिधि के द्वारा मंगल गीत आयो आओ सुहागन नारी के साथ दीनानाथ सिंह,सतेंद्र कुमार, रविन्द्र वर्मा के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद श्रीमति नुतन सविता ने कही की भारत के जगत गुरु बनाना है तो यज्ञ के माध्यम बनाना होगा । डॉ सुजीत ने कहे की विश्व में सनातन धर्म ही सभी धर्मो का आधार है इसी लिए वैज्ञानिकता को हमे समझना है और लोगों को समझाना हैं यज्ञ के माध्यम से लोगो के विचार में परिवर्तन कर उनके कर्म को बदल कर देवता बनाया जा सकता है मुख्य अतिथि का स्वागत यज्ञ समिति के श्री कौशलेंद्र राज किशोर, पंकज,मोहन ने सयुक्त रूप से किया ।कलश शोभा का नेतृत्व दिनेश जी दिनेश , बिंदु, अशोक, सुधीर धीरज सतीश सिपाही जी राजाराम सुधीर ने संयुक्त रूप से किया। कलश शोभा यात्रा में महिला पुरुष करीब 3000 लोगों ने भाग लिया। जिसमे नीलम, नुतन, शारिका, मंजु प्रियतमा विवेक ,कुमकुम, सतेंद्र गुड्डू ने मुख्य रूप से सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments