Sunday, July 6, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

बिहारशरीफ के पचासा चौक स्थित डॉक्टर अंबेडकर पार्क में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के तत्वधान में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया सर्वप्रथम डॉक्टर अंबेडकर पार्क में स्थापित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इसके उपरांत झंडा तोलन का कार्यक्रम किया गया झंडा तोलन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान फिल्म अभिनेता सामाजिक कार्यकर्ता रविकांत कुमार के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से झंडा तोलन किया गया इस मौके पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान प्रदेश अध्यक्ष रामदेव चौधरी फिल्म अभिनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रवि कांत कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाया गया|

संविधान 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में लागू किया गया था तब से इस राष्ट्रीय पर्व के रूप में गणतंत्र दिवस मनाई जाती है इस अवसर पर स्वतंत्र सेनानी सुभाष चंद्र बोस भगत सिंह खुदीराम बोस आदि महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला गया विशेष रूप से संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं स्वतंत्र सेनानी के याद करते हुए गणतंत्र दिवस मनाई गई झंडा तोलन के उपरांत बाद होटल शंकर बसेरा के प्रांगण में डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के बैठक कर कमेटी का विस्तारित किया गया एवं सदस्य बनाए गए रामप्रवेश पासवान को जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार एवं नगीना पासवान को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनोज पासवान को जिला उपाध्यक्ष तथा विकास कुमार को युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बनाया गया जयबुल देवी को महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनाई गई। इस मौके पर प्रदेश के उपाध्यक्ष नंदलाल दास जिला महासचिव महेंद्र प्रसाद जिला उपाध्यक्ष लालती देवी जिला सह सचिव राजेंद्र दास एवं भोला पासवान पिंटू कुमार संतोष कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments