Saturday, July 5, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

पटना। इनदिनों सिर्फ महिलाएं ही नही पुरुष भी प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिसमे पुरुषों को प्रताड़ित किया गया है और ऐसे कई मामलों में महिला विकास मंच बढ़चढ़कर आगे आई साथ ही कई मामले सुलझाएं भी हैं। महिला विकास मंच के कार्यप्रणाली से प्रभावित हो कर लगभग 50 पुरुषों ने महिला विकास मंच का दामन थामा है। महिला विकास मंच की नवगठित बिहार प्रदेश कमेटी का विस्तार कर दिया गया है और जिसके तहत आज कमेटी के सदस्यों का शपथ ग्रहण के लिए मंगलवार को पटना के लाला लाजपतराय हॉल में एक भव्य सपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सबों ने शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लिया। सबों को मंच की राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रामजी सिंह द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया।

इस मौके पर मीडिया संबोधन में मंच के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राम जी सिंह ने बताया कि बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए महिला विकास मंच ने निर्णय लिया कि जल्द से जल्द बचे हुए हर जिला में टीम गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी लड़ाई लड़ने के लिए उन्हें खुद ही सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला विकास मंच न सिर्फ महिलाओं के लिए,बल्कि पुरुषों के लिए भी कार्य करती रही है। हमारे विचारों से प्रभावित को जो पुरुष सदस्य आज हमारे मुहिम में शामिल हुए हैं हम उनका स्वागत करते हैं। हमारा मकसद उन तमाम महिलाओं व पुरुषों को सहारा देना है जो किसी न किसी प्रकार से प्रताड़ित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फाहिमा खातून ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

वहीं, समारोह में राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष पूनम सलूजा द्वारा नए सदस्यों को पगड़ी और तलवार भेंट की किया गया उन्होंने आगे कहा कि कई वर्ष बीत गये लेकिन सरकार ने आज तक महिला आयोग का गठन नहीं किया,जिसके कारण महिला विकास मंच पर कार्यों का बोझ बढ़ गया। सरकार महिला सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती है। इस मौके पर पटना महानगर अध्यक्ष रानी जायसवाल युवा प्रदेश महामंत्री चिंटू,
युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुप्ता,पटना महानगर युवा अध्यक्ष सर्वज्ञ,सचिव आयुष जायसवाल,मुजफरपुर के युवा अध्यक्ष आकाश,डुमरांव के अध्यक्ष मुन्ना सिंह,बक्सर अध्यक्ष पिंटू सिंघानिया इत्यादि कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments