नालंदा में जन सुराज उद्घोष यात्रा की शुरुआत-चार दिवसीय अभियान के तहत हर प्रखंड और विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता से संवाद*
बिहारशरीफ। जन सुराज पार्टी ने आज नालंदा में जन सुराज उद्घोष यात्रा का शुभारंभ किया। इस चार दिवसीय यात्रा का उद्देश्य जिले के हर प्रखंड और विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता से संवाद स्थापित करना और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। नालंदा स्थित बिहार शरीफ में जन सुराज पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेता वीरमणि यादव ने यात्रा की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्रीय जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे और उन्हें जन सुराज की नीतियों और उद्देश्यों की जानकारी देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस यात्रा का मुख्य मकसद आम जनता को जागरूक करना है ताकि वे सही मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष: वीरमणि यादव, जिला प्रभारी: इंद्रदेव कुशवाहा, जिला महासचिव: दुर्गा प्रसाद, महिला अध्यक्ष: पूनम सिंह ,जिला संरक्षक: अरविंद कुमार उर्फ बिंदा प्रसाद ,बिहार शरीफ अनुमंडल अध्यक्ष: मिथिलेश ,कार्यालय प्रभारी जी सहित सैकड़ों जनसुराजी नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।इस यात्रा का उद्देश्य जन सुराज की विचारधारा को बिहार के हर घर तक पहुँचाना और राजनीतिक व सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को जन सुराज से जोड़कर पार्टी का विस्तार करना है। चार दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान पार्टी प्रतिनिधि विभिन्न इलाकों में जनसभाओं और संवाद सत्रों का आयोजन करेंगे, जिससे स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में काम किया जा सके।